{"_id":"5f170a1f8ebc3e9f6070bf28","slug":"moeen-ali-named-england-vice-captain-for-ireland-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IRE: मोइन अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने टीम के उपकप्तान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IRE: मोइन अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने टीम के उपकप्तान
Tue, 21 Jul 2020 09:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
मोइन अली
- फोटो : social media
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए ऑलराउंडर मोइन अली को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला वन-डे 30 जुलाई को होगा। यह सीरीज साउथैम्पटन के एजेस बाउल में ही खेली जाएगी। तीन मैचों की यह सीरीज बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेली जाएगी।
विज्ञापन
Vice-captain Mo! 👏
— England Cricket (@englandcricket) July 21, 2020
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे एक अगस्त और तीसरा चार अगस्त को खेला जाएगा। बता दें कि इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह आयरलैंड सीरीज के लिए 24 सदस्यीय टीम का एलान किया था। इसमें अली और बेयरस्टो की वापसी हुई थी जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चुना गया था।
वहीं, एलेक्स हेल्स को टीम से एक बार फिर नजरअंदाज किया गया था। वह पिछले साल खेले गए विश्व कप में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए थे तब से वह टीम से बाहर हैं।