फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MLC 2025 Final Highlights MI New York Wins Trophy Ricky Ponting Team Second Final Loss in Two Months

MLC 2025: दो महीने के अंदर दूसरा फाइनल हारी पोंटिंग की टीम, वॉशिंगटन को हराकर पूरन-पोलार्ड की MI बनी चैंपियन

Mon, 14 Jul 2025 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Jul 2025 02:52 PM IST
सार

यह मुंबई इंडियंस का विश्व स्तर पर 13वां और 2025 में तीसरा खिताब है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में एमआई केपटाउन की टीम एसए20 और मुंबई इंडियंस की महिला टीम महिला प्रीमियर लीग में चैंपियन बनी थी।

विज्ञापन
MLC 2025 Final Highlights MI New York Wins Trophy Ricky Ponting Team Second Final Loss in Two Months
ट्रॉफी के साथ एमआई न्यूयॉर्क की टीम और हार से निराश पोंटिंग - फोटो : MI New York Instagram/MLC Instagram

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के शानदार अर्धशतक की मदद से एमआई न्यूयॉर्क ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में वॉशिंगटन फ्रीडम को पांच रन से हराकर तीन साल में अपनी दूसरी मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) ट्रॉफी जीती। वॉशिंगटन टीम के कोच रिकी पोंटिंग थे। दो महीने के अंदर उनकी दूसरी टीम फाइनल में हारी है। इससे पहले जून में आईपीएल फाइनल में पोंटिंग की देखरेख वाली पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पोंटिंग हार के बाद काफी निराश दिखे।
विज्ञापन


डिकॉक की 46 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से खेली गई 77 रन की पारी की बदौलत आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र के तेजतर्रार 70 रन (41 गेंद) और उनके हमवतन ग्लेन फिलिप्स के नाबाद 48 रन के बावजूद वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम चार विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

एमआई फ्रेंचाइजी ने मचाया धमाल
यह मुंबई इंडियंस का विश्व स्तर पर 13वां और 2025 में तीसरा खिताब है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में एमआई केपटाउन की टीम एसए20 और मुंबई इंडियंस की महिला टीम महिला प्रीमियर लीग में चैंपियन बनी थी। रुशिल उगरकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि मिचेल ओवेन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

न्यूयॉर्क की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन की कप्तानी वाली न्यूयॉर्क टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। मोनांक पटेल और डिकॉक के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। मोनांक 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। डिकॉक ने अर्धशतक जमाया। वहीं, तजिंदर ढिल्लों 14 रन और कप्तान पूरन 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। कीरोन पोलार्ड खाता नहीं खोल सके। माइकल ब्रेसवेल चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुंवरजीत सिंह ने 13 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन की नाबाद पारी खेली। ट्रिस्टन लूस दो रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रेंट बोल्ट एक रन बनाकर नाबाद रहे। वॉशिंगटन की ओर से लोकी फर्ग्यूसन ने तीन विकेट लिए, जबकि सौरभ नेत्रवालकर, ग्लेन मैक्सवेल, जैक एडवर्ड्स और हॉलैंड को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

वॉशिंगटन की पारी
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन टीम की शुरुआत खराब रही। ओवेन और आंद्रीस गौस खाता खोले बिना आउट हुए। शून्य पर वॉशिंगटन के दो विकेट गिर चुके थे। बोल्ट ने दोनों को पवेलियन भेजा। इसके बाद रचिन रवींद्र ने जैक एडवर्ड्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। एडवर्ड्स 22 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। रचिन ने अर्धशतक लगाया और 41 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने कप्तान मैक्सवेल के साथ मिलकर टीम को स्कोर के करीब ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मैक्सवेल 16 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होती ही उम्मीदें समाप्त हो गईं। फिलिप्स 34 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 48 रन और ओबस पिएनार चार रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूयॉर्क की ओर से बोल्टऔर उगरकर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, केनजिगे को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed