फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj says These are unusual circumstances, BCCI did the best it could

BCCI की तारीफ में मिताली बोलीं- असाधारण हालात में भी बोर्ड ने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया

Fri, 07 Aug 2020 07:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 07 Aug 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Mithali Raj says These are unusual circumstances, BCCI did the best it could
mithali raj

भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज टी-20 चैलेंज और महिला बिग बैश लीग की तारीखों के टकराव से विदेशी खिलाड़ियों की हताशा समझती है लेकिन उनका मानना है कि बीसीसीआई ने कोरोना वायरस महामारी के बीच असामान्य हालात में चार मैचों के टूर्नामेंट के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई स्टार एलिसा हीली की अगुवाई में विदेशी खिलाड़ियों ने नुमाइशी मैचों की टाइमिंग पर सवाल उठाये चूंकि ये महिला बिग बैश लीग के दौरान ही हो रहे हैं। सितंबर में महिला टीम का इंग्लैंड दौरा रद्द करने के लिये भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड की आलोचना हो रही है ।
विज्ञापन


इस बारे में मिताली ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'लोग बहुत जल्दी निर्णय तक पहुंच जाते हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और आईपीएल संचालन परिषद के प्रमुख बृजेश पटेल का रवैया महिला क्रिकेट को लेकर काफी सकारात्मक रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरा निजी तौर पर मानना है कि हमें चैलेंजर ट्राफी खेलने का मौका भी नहीं मिलता क्योंकि आईपीएल भी होगा या नहीं, पता नहीं था। ऐसे में ये मैच स्वागत योग्य हैं।'

हीली, सूजी बेट्स, रशेल हैंस जैसी खिलाड़ियों की नाराजगी को लेकर मिताली ने कहा, 'मुझे पता है कि कई विदेशी खिलाड़ियों ने टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं लेकिन ये हालात सामान्य नहीं है । आम तौर पर आईपीएल अप्रैल मई में होता है और महिला बिग बैश लीग से तारीखों का टकराव नहीं होता।'

आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग 17 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच होनी है दुबई में टी20 चैलेंज मैच एक से 10 नवंबर तक खेले जाएंगे।

मिताली ने कहा, 'भारत में इस समय कोई खेल गतिविधि नहीं हो रही। अभी तक हमने अभ्यास भी शुरू नहीं किया। मेरे अपने राज्य में अभी जिम खुले हैं तो मैच फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा। बोर्ड ने हमें वह विंडो दिया है और हमें उसके अनुसार ही तैयारी करनी होगी।'


उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया को अपना कैलेंडर नहीं बदलना पड़ा है लेकिन महामारी के कारण हमें ऐसा करना पड़ा। आईपीएल अप्रैल मई में नहीं हो सका। विदेशी खिलाड़ियों को हालात समझने चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed