फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj played career best inning but India lose 3rd ODI agianst Sri Lanka

मिताली राज ने जड़ी ऐतिहासिक सेंचुरी, श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने से चूकी टीम इंडिया

Sun, 16 Sep 2018 06:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
Mithali Raj played career best inning but India lose 3rd ODI agianst Sri Lanka
मिताली राज

कप्तान मिताली राज ने नाबाद 125 रन बनाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली लेकिन यह प्रदर्शन भारतीय टीम के काम नहीं आ सका, जिससे रविवार को तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंकाई महिला टीम से तीन विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। 

विज्ञापन


भारत पहले ही पहले दो वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका था। लेकिन तीसरे मैच में वे पांच विकेट पर 253 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर सके जिसमें मिताली के नाबाद 125 रन और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की 51 रन की पारी भी शामिल थी। 
विज्ञापन


युवा जेमिमा रोड्रिगेज (0) के आउट होने के बाद इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 102 रन की भागीदारी निभायी। मिताली ने 14 महीने में अपना पहला और सातवां वनडे शतक जड़ा। उन्होंने 143 गेंद में 14 चौके और एक छक्के से 125 रन बनाये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mithali Raj played career best inning but India lose 3rd ODI agianst Sri Lanka
मिताली राज

श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू की 115 रन की शतकीय पारी और सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा (45) के साथ 101 रन की साझेदारी से इस लक्ष्य को हासिल करने की नींव रखी। इन दोनों बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा तो बनाया लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज कविशा दिलहारी ने संयमित खेल दिखाते हुए एक गेंद रहते जीत दिला दी। 

श्रीलंका को अंतिम ओवर में छह रन की दरकार थी। नौंवे नंबर पर उतरी कविशा ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर चौका लगाकर मेजबनों को सांत्वना जीत दिलायी। झूलन गोस्वामी और मानसी जोशी ने दो दो विकेट चटकाये। इन दोनों ने मध्यक्रम में झटके दिये लेकिन अंत में यह प्रयास नाकाफी रही। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज बुधवार को शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed