फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali raj becomes first Women player to play six ODI World Cup joins Sachin Tendulkar and Javed miandad list

Women's World Cup: छठां वनडे विश्व कप खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं मिताली राज, सचिन और मियांदाद की बराबरी की

Sun, 06 Mar 2022 03:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 03:29 PM IST
सार

मिताली राज दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले हैं। उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद यह कारनामा कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Mithali raj becomes first Women player to play six ODI World Cup joins Sachin Tendulkar and Javed miandad list
मिताली राज, सचिन तेंदुलकर, जावेद मिंयादाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा है। इस मैच में उतरते ही भारत की कप्तान मिताली राज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले हैं। उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद यह कारनामा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मिताली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले हैं। मिताली दो बार भारतीय टीम के लिए महिला विश्व कप का फाइनल खेल चुकी हैं, लेकिन अब तक अपनी टीम को विजेता नहीं बना पाई हैं। इस बार भारतीय टीम अपना पहला विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी है। महिला वनडे विश्व कप में भारत अब तक पाकिस्तान से नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था और सभी मैच भारत ने जीते हैं। 
विज्ञापन


22 सालों से क्रिकेट खेल रही हैं मिताली
39 साल की मिताली राज भारत के लिए पिछले 22 सालों से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में उन्होंने विश्व कप खेला है। सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने के मामले में मिताली ने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा है। मिताली के बाद झूलन गोस्वामी भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए पांच विश्व कप में भाग लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन की बराबरी पर पहुंची मिताली
मिताली राज से पहले सचिन तेंदुलकर भारत के लिए छह विश्व कप खेल चुके हैं। उन्होंने 1992 से लेकर 2011 तक भारत के लिए छह विश्व कप खेले और अपने आखिरी विश्व कप में जीत हासिल की। मिताली राज को भी उम्मीद है कि वो अपने आखिरी विश्व कप में ट्रॉफी जीत सकती हैं। इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 244 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रन बनाकर आउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed