फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj and Co welcome Ganguly s announcement on Womens IPL

मिताली और साथी खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल पर गांगुली की घोषणा का स्वागत किया

Mon, 03 Aug 2020 07:02 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 03 Aug 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
Mithali Raj and Co welcome Ganguly s announcement on Womens IPL
मिताली राज

भारतीय महिला एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज सहित अन्य क्रिकेटरों ने रविवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की इस घोषणा का स्वागत किया कि यूएई में पुरुष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान महिला आईपीएल का आयोजन भी होगा।

विज्ञापन


मार्च में विश्व टी20 के फाइनल के बाद से महिला टीम ने कोई मैच नहीं खेला है। सिर्फ एकदिवसीय प्रारूप में खेलने वाली मिताली पिछली बार राष्ट्रीय टीम की ओर से नवंबर में खेली थी। इंग्लैंड का दौरा रद्द होने के बाद महिला टीम को फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से पहले अधिक क्रिकेट खेलने को नहीं मिलेगा। गांगुली की घोषणा से हालांकि कुछ चिंताएं कम हुई हैं।
विज्ञापन


मिताली ने ट्वीट किया, 'यह शानदार खबर है। हमारा एकदिवसीय विश्व कप अभियान अंतत: शुरू होगा। सौरव गांगुली, बीसीसीआई, जय शाह को धन्यवाद और महिला क्रिकेट को समर्थन के लिए बोरिया मजूमदार को भी धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की सीनियर स्पिनर पूनम यादव ने लिखा, 'अच्छी खबर! धन्यवाद सौरव गांगुली और बीसीसीआई।' चार टीमों की महिला आईपीएल का आयोजन एक से 10 नवंबर के बीच होने की संभावना है जबकि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 17 अक्टूबर से 29 नवंबर तक निर्धारित है। 

बीसीसीआई के फैसले से हालांकि ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स जैसी बड़ी विदेशी खिलाड़ी ज्यादा उत्साहित नहीं है। हीली ने ट्विटर पर लिखा, 'जिन भारतीय खिलाड़ियों के पास पहले से डब्ल्यूबीबीएल का अनुबंध है वे क्या करेंगे? और उस समय दुनिया की सभी बड़ी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होंगी? इसके लिए मेरी शुभकामनाएं।' 

बेट्स ने ट्वीट किया, 'अगर डब्ल्यूबीबीएल और महिला आईपीएल एक साथ हुआ तो यह दोनों के लिए निराशाजनक होगा।' ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रशेल हेन्स ने भी हीली और बेट्स के साथ सहमति व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, 'सहमत, अगर यह सच है, तो यह निराशाजनक है। जबकि खेल आगे बढ़ रहा है तो प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताओं को एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता नहीं है। उनका उपयोग दुनिया भर में इसके विकास का समर्थन करने के लिए किया जा सकता है।' 

जब आईपीएल की तैयारियां जोरों शोरों पर थी तब महिला टीम का इंग्लैंड का दौरा रद्द करने के लिए बीसीसीआई को आलोचना का सामना करना पड़ा था। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरुष आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से आठ या 10 नवंबर (अंतिम तारीख अभी तय नहीं) के बीच यूएई में किया जाना है। बीसीसीआई प्रमुख के अनुसार महिला आईपीएल को भी कार्यक्रम में जगह दी जाएगी।


रविवार को आईपीएल संचालन परिषद की बैठक से पहले गांगुली ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैं आपको पुष्टि कर सकता हूं कि महिला आईपीएल की पूरी योजना है और राष्ट्रीय टीम के लिए भी हमारे पास योजना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed