{"_id":"6583c38bc95af56d950d92a5","slug":"mitchell-was-packing-a-gift-for-his-daughter-birthday-and-got-14-crore-in-ipl-2024-auction-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: बेटी के लिए गिफ्ट पैक कर रहे थे मिचेल और बन गए करोड़पति, कहा- नीलामी का अनुभव पूरे जीवन साथ रहेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction: बेटी के लिए गिफ्ट पैक कर रहे थे मिचेल और बन गए करोड़पति, कहा- नीलामी का अनुभव पूरे जीवन साथ रहेगा
Thu, 21 Dec 2023 11:33 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:33 AM IST
सार
डेरिल मिचेल रात में घर पर अपनी बेटी के जन्म दिन के लिए उपहार पैक रहे थे। तभी टेलीविजन पर उनका नाम सामने आया। पूरा परिवार एकजुट होकर टेलीविजन के आगे बैठ गया। अगले कुछ मिनट में मिचेल की दुनिया बदल गई।
विज्ञापन
डेरिल मिचेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल की बोली के दौरान डेरिल मिचेल रात में घर पर अपनी बेटी के जन्म दिन के लिए उपहार पैक रहे थे। तभी टेलीविजन पर उनका नाम सामने आया। पूरा परिवार एकजुट होकर टेलीविजन के आगे बैठ गया। अगले कुछ मिनट में मिचेल की दुनिया बदल गई। मिचेल कहते हैं कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए विशेष रात रही। बोली को देखने का पूरा अनुभव पूरी जिंदगी उनके साथ सुखद लम्हे के रूप में जुड़ा रहेगा। काइल जेमिसन (15 करोड़, 2021) के बाद मिचेल आईपीएल में न्यूजीलैंड के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदाकर इस नीलामी का तीसरा करोड़पति बना दिया। उनसे ज्यादा कीमत मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये) और पैट कमिंस (20.50 करोड़ रुपये) को मिली। चेन्नई की टीम ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें मिचेल ने कहा "नमस्कार, चेन्नई के फैंस, मैं डेरिल मिशेल। सबसे पहले मुझे इसका हिस्सा बनने और पीली जर्सी पहनने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। यह एक अद्भुत फ्रेंचाइजी है। इसका हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। डेवोन कॉनवे के साथ खेलने के लिए उत्साहित हूं। मिचेल सेंटनर और रचिन रवींद्र जैसे सभी कीवी एमएस धोनी से सीखते हैं। स्टीफन फ्लेमिंग के तहत खेलने और सीएसके चेंजिंग रूम का हिस्सा बनने का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं।"
आईपीएल के 16वें सीजन में मिचेल ने में हिस्सा नहीं लिया था। उनका आखिरी सीजन 2022 में राजस्थान रॉयल्स के साथ था। उन्होंने इस टी20 टूर्नामेंट में केवल दो मैच खेले और 33 रन बनाए। हालांकि, आगामी सीजन में वह पीली जर्सी पहनेंगे। डेरिल मिचेल 2023 विश्व कप में न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज थे, जिन्होंने 10 मैचों में 69.00 की औसत से दो शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 552 रन बनाए। इस ऑलराउंडर ने कीवी टीम के लिए 56 टी20 मुकाबलों में 24.86 की औसत से 1,069 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्द्धशतक और आठ विकेट भी शामिल हैं। वह एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं।