फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Marsh Powers Australia to Tri-Nation Win Over West Indies

मार्श ने दिखाया दम, कंगारुओं ने कब्जाई त्रिकोणीय सीरीज

Mon, 27 Jun 2016 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Marsh Powers Australia to Tri-Nation Win Over West Indies
Au
जिस बेहतरीन अंदाज में ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया था उसी अंदाज में खिताब भी जीत लिया।
विज्ञापन


जिस बेहतरीन अंदाज में ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया था उसी अंदाज में खिताब भी जीत लिया। रविवार को खेले गए खिताबी जंग में कंगारू टीम ने वेस्टइंडीज को आसानी से 58 रनों से हरा दिया।

खिताबी मुकाबले में मिचेल मार्श ने जोरदार खेल दिखाया जिस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि उन्हीं की टीम के तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन


ब्रिजटाउन में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 270 रन बनाए। मैथ्यू वाडे ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली। जबकि ओपनर ऐरोन फिंच ने 47 और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 46 रनों का योगदान दिया। कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही थी और उसका स्कोर एक समय 6 विकेट पर 173 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में कैरेबियाई टीम 45.4 ओवर में 212 रन बनाकर आउट हो गई। विंडीज टीम की इस हाल के लिए तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड जिम्मेदार रहे जिन्होंने 50 रन देकर 5 विकेट निकाले। बल्ले से 32 रन बनाने वाले मिचेश मार्श ने 3 विकेट भी झटके। उन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेने वाली तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed