{"_id":"6357f9686ff9ff5f9f4c0722","slug":"mitchell-marsh-on-virat-kohli-inning-we-should-stop-th-t20-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: विराट की पारी पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बयान- हमें विश्व कप रोक देना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: विराट की पारी पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बयान- हमें विश्व कप रोक देना चाहिए
Tue, 25 Oct 2022 08:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 25 Oct 2022 08:27 PM IST
सार
विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेली। इसे देखने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कहना है अब विश्व कप को रोक दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नाबाद 82 रन बनाकर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई और यह बता दिया कि वह पुरानी फॉर्म में लौट चुके हैं। दुनियाभर में विराट की इस पारी की तारीफ हो रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श ने कहा है कि अब हमें इस टी20 विश्व कप को रोक देना चाहिए। मार्श के अनुसार विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उससे बेहतर पारी नहीं देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा था और इसके जवाब में टीम इंडिया ने 31 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट ने हार्दिक पांड्या (40 रन) के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई। अंत में उन्होंने तेजी से रन बनाकर भारत को जीत की दहलीज में पहुंचाया और अश्विन के बल्ले से विजयी रन निकले।
T20 WC: लक्ष्य का पीछा करने में माहिर हैं विराट कोहली, टी20 विश्व कप में 270 के औसत से बना रहे रन
विराट ने इस मैच में 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और चार छक्के निकले। कोहली की इस पारी पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने कहा कि मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच जो मैच खेला गया उससे अच्छा कोई मुकाबला नहीं हो सकता है। हम अगले तीन सप्ताह तक एक अलग ही दुनिया में रहेंगे, लेकिन क्या कोई इससे अच्छा मैच हो सकता है। श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले मार्श ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 को रोक देना चाहिए क्योंकि इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
England Tour Of Australia: वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स की हुई वापसी
विराट की तारीफ में मार्श ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा देखने के लिहाज के एक अविश्वसनीय मैच होता है। मैं सोच भी नहीं सकता कि उस भीड़ में होना और उसका हिस्सा बनना कैसा रहा होगा। अगर आप कोहली के बारे में सोचते हैं तो उनके करियर के पिछले 12 महीने काफी खराब रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने एक अविश्वसनीय पारी खेली, जो उनकी कुछ महान पारियों में से एक है।