फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   middle order very week and creating tension for team india in world cup

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती, मध्यक्रम बन रहा सिरदर्द

Mon, 24 Jun 2019 05:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 24 Jun 2019 05:13 AM IST
सार

- धोनी और केदार जाधव की सुस्त रफ्तार बल्लेबाजी से सचिन भी नाखुश
57 : रन जोड़े थे 84 गेंदों पर धोनी और जाधव ने पांचवें विकेट के लिए 

 

विज्ञापन
middle order very week and creating tension for team india in world cup
एमएस धोनी और केदार जाधव

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर रोहित शर्मा जल्द आउट हो गए थे। लोकेश राहुल भी ज्यादा नहीं चल सके। ऐसे में कप्तान कोहली के साथ बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी मध्यक्रम पर आ गई थी लेकिन वह कसौटी पर ज्यादा खरा नहीं उतर सकी। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ मध्यक्रम ऑर्डर की धीमी बल्लेबाजी पर नाखुशी जाहिर की। सचिन ने एक समाचार चैनल से कहा कि केदार जाधव और धोनी के बीच जो साझेदारी हुई, वह काफी धीमी रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीनियर धोनी, हार्दिक पंड्या बेहतर भूमिका नहीं बना सके। धोनी का बल्ले से ज्यादा योगदान न दे पाना टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बना है। धोनी ने इस मैच में 52 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। भारत इस मुकाबले में 50 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बना सका, लेकिन उसके गेंदबाजों ने अफगानिस्तानी टीम को 49.5 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट कर दिया और विराट कोहली की टीम ने 11 रन से मैच में जीत दर्ज की। भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। केदार जाधव ने 68 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी 27वें ओवर में जब क्रीज पर आए उस समय दूसरे छोर पर कप्तान कोहली खड़े थे। भारत का अनुमानित स्कोर 294 माना जा रहा था। पर टीम 224 ही बना सकी। 29वें ओवर तक धोनी ने 13 गेंदें खेली थी जिसमें 11 पर रन नहीं बनाया था। कोहली 31वें ओवर में आउट हो गए थे उसके बाद 37 गेंदों तक बाउंड्री नहीं लगी थी।

धोनी-जाधव के अलावा विजय शंकर और हार्दिक पांड्या का भी बल्ला खामोश रहा। दोनों ने मिलकर 50 गेंदों में 36 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed