फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   michael vaughan says New zealand are a high class team to beat India next week in wtc final

गुस्सा: इंग्लैंड की शर्मनाक हार पर भड़के वॉन, बोले- भारत भी हारेगा डब्ल्यूटीसी का फाइनल 

Sun, 13 Jun 2021 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Jun 2021 06:54 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अपनी टीम की हार पर भड़क उठे। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले भारत की हार की 'भविष्यवाणी' कर दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम उच्च स्तरीय है।

विज्ञापन
michael vaughan says New zealand are a high class team to beat India next week in wtc final
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की यह शानदार जीत भारत के लिए 'खतरे की घंटी' है। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने दो टेस्ट मैच की सीरीज पर 1-0 से अपने नाम कर ली। कीवी टीम ने 22 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1999 में टेस्ट सीरीज में हराया था। बता दें कि दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स पर खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही कीवी टीम आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में 123 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि टीम इंडिया 121 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की इस करारी हार पर पूर्व कप्तान माइकल वॉन भड़क उठे। उन्होंने अपनी टीम को खरी खोटी सुनाई। वॉन ने ट्वीट कर कहा, 'न्यूजीलैंड एक उच्च स्तरीय टीम है, जिन्होंने बल्ले से हालात को बखूबी पढ़ा। गेंद से प्रभावी रहे। कैचिंग भी जबरदस्त रही। अगले हफ्ते उन्हें भारत को फाइनल में हराने की कल्पना कर रहा हूं।' बता दें कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से खेला जाना है।
विज्ञापन

 


न्यूजीलैंड जीत का प्रबल दावेदार- वॉन
इससे पहले वॉन ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड को प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा, 'भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मेरे लिए न्यूजीलैंड प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने दो बहुत प्रतिस्पर्धी मैच खेले जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भारत ने भी टीम के अंदर ही अभ्यास मैच खेले हैं लेकिन इसमें इतनी प्रतिद्वंद्विता नहीं थी।'

मैच का लेखा जोखा, इस तरह इंग्लिश टीम को मिली हार

इंग्लैंड ने पहली पारी में 303 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 388 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 85 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 122 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और वेगनर ने तीन-तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड को मैच व सीरीज जीतने के लिए 38 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर ली। बर्मिंघम टेस्ट में छह विकेट लेने वाले मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, डेवोन कॉन्वे और रोरी बर्न्स को सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुस्कार से पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed