फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Vaughan criticises team india for poor show tehn gets trolled

भारतीय फैंस ने निकाली माइकल वॉन की हेकड़ी, टीम इंडिया को कर रहे थे ट्रोल

Fri, 01 Feb 2019 08:48 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Feb 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Michael Vaughan criticises team india for poor show tehn gets trolled

पांच मैच की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। हैमिल्टन में गुरुवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया इस मैच में 92 रनों पर ढ़ेर हुई और उसे गेंद शेष रहते सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


इस हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय टीम की जमकर आलोचना की लेकिन, उन्होंने यह सोचा भी नहीं था कि उनका दांव उल्टा पड़ेगा और फैंस उनकी ही खिंचाई कर देंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट कर लिखा, '92 ऑल आउट भारत... यकीन नहीं होता कि कोई भी टीम इन दिनों 100 से कम में आउट हो गई। !!!!!!'
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉन के इस ट्वीट पर भारतीय फैंस भड़क गए और उन्होंने वॉन को याद दिलाया कि पिछले दिनों ही वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पारी मात्र 77 रनों पर सिमट गई थी। फैंस ने यह भी याद दिलाया कि इंग्लैंड की टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ी मौजूद थे जबकि टीम इंडिया इस मैच में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर मैदान में उतरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed