{"_id":"ee3cb08e-4dd2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"michael-clarke-rated-a-50-50-chance-to-play-in-boxing-day-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लॉर्क का बाक्सिंग डे टेस्ट में खेलना संदिग्ध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लॉर्क का बाक्सिंग डे टेस्ट में खेलना संदिग्ध
मेलबोर्न/एजेंसी
Updated Mon, 24 Dec 2012 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटिल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लॉर्क का श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे बाक्सिंग डे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है और उनके विकल्प के तौर पर उम्मान ख्वाजा को रखा गया है। अपनी फिटनेस साबित करने के लिए क्लॉर्क को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है और उन्होंने मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में 15 मिनट तक नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। क्लॉर्क को होबार्ट में पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और वह दूसरी पारी में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
क्लॉर्क अगर बाक्सिंग डे टेस्ट में नहीं उतरते हैं तो उपकप्तान शेन वाटसन उनकी जगह कप्तानी संभालेंगे। उनके विकल्प के तौर पर उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में ।-0 से आगे है। इस बीच बाक्सिंग डे टेस्ट के लिए नवोदित तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड को अंतिम एकादश में जगह मिली है और उन्हें अपना टेस्ट पदार्पण करने का मौका मिलेगा। वह मिशेल स्टॉर्क का स्थान लेंगे जिन्हें रोटेशन पालिसी के तहत आराम दिया गया है जबकि मिशेल जानसन की अंतिम एकादश में वापसी हुई है।
विज्ञापन
जानसन बेन हिल्फेनहास का स्थान लेंगे जो होबार्ट टेस्ट में चोटिल हो गए थे। इस तरह तेज गेंदबाजी में केवल पीटर सिडल को ही अंतिम एकादश में बरकरार रखा गया है। खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर आए स्पिनर नाथन लियोन भी अंतिम एकादश में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन