फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   michael Clarke, Ashes series, fine, icc code conduct

गाली दे बैठे कंगारू कप्तान क्लार्क, कटी मैच फीस

Mon, 25 Nov 2013 03:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
michael Clarke, Ashes series, fine, icc code conduct

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क पर पहले एशेज टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ स्लेजिंग (आपत्तिजनक भाषा) करने पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा दिया गया है।

विज्ञापन


आईसीसी ने सोमवार को अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, "क्लार्क को अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान आईसीसी के अपमानजनक और अभद्र (भाषा) संबंधी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इसके लिए उन पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।"
विज्ञापन


कप्तान क्लार्क ने अपने ऊपर मैच रेफरी जैफ क्रो के लगाए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। साथ ही अब इस मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट में रविवार को इंग्लैंड को 381 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

क्लार्क ने रविवार को उस समय एंडरसन को अपशब्द कहा जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। क्लार्क ने जो कुछ कहा उसे पिच के पास लगे माइक ने रिकॉर्ड कर लिया। इसकी शिकायत अंपायर कुमार धर्मसेना और मौरिअस एर्नामुस ने मैच रेफरी से की।


इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका
रिटर्न एशेज सीरीज के पहले मैच में करारी हार के बाद इंग्लैंड को एक और झटका लगा है। उसके बेहतरीन बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट तनाव से ग्रस्त होने के कारण वापस स्वदेश लौट गए हैं।

वह इंग्लैंड लौटने के बाद शेष सीरीज में शामिल होने के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया नहीं लौटेंगे। ट्रॉट का पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं रहा था।

वह दोनों ही पारियों में तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की गेंद पर आउट हो गए थे।

ट्रॉट ने सीरीज से वापस लौटने पर कहा, " मैं इस समय खुद को ज्यादा फिट महसूस नहीं कर रहा हूं। और मुझे मालूम है कि मैं 100 फीसदी फीट नहीं हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed