{"_id":"cafb22aa-9142-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"michael-clarke-and-shane-watson-need-to-sort-out-differences-says-steve-waugh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में लड़ना बंद करें तभी जीतेगी टीम: स्टीव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आपस में लड़ना बंद करें तभी जीतेगी टीम: स्टीव
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से मिल रही शर्मनाक हार के बीच माइकल क्लार्क और शेन वाटसन के बीच मतभेद की खबरों पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
स्टीव वॉ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की भलाई के लिए कप्तान माइकल क्लार्क और उपकप्तान शेन वाटसन को आपसी मतभेद सुलझा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब आपस में ही मतभेद रखेंगे खिलाड़ी तो भला कैसे जीतेगी टीम।
भारत के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे मैच से पहले टीम से बाहर किए गए चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में उपकप्तान शेन वाटसन का भी नाम शामिल था।
लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छपी खबरों की मानें तो वाटसन को क्लार्क के साथ मतभेदों के चलते टीम से बाहर किया गया था।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ, ऐलन बॉर्डर और मॉर्क टेलर ने साल 2011 में राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन को सुधारने के लिए सिफारिश दी थी, जिसमें कप्तान के साथ-साथ उपकप्तान की जिम्मेदारी बढ़ाने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
स्टीव वॉ ने कहा, आर्गस रिपोर्ट की सिफरिशों के अनुसार हमने कहा था कि उपकप्तान की भूमिका को भी बढ़ाया जाए क्योंकि कप्तान और उपकप्तान दोनों मिलकर ही टीम के लिए मजबूत रणनीति तैयार कर सकते हैं।'
विज्ञापन
पूर्व कप्तान ने कहा, 'मेरा मानना है कि मौजूदा स्थिति में क्लार्क और वाटसन को टीम की भलाई के लिए और प्रदर्शन में सुधार के लिए अपने आपसी मतभेदों को जल्द ही सुलझा लेना चाहिए। यदि आप ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं तो आपको एक साथ मिलकर चलना होगा।'
अपने करियर में 168 टेस्ट मैच खेल चुके स्टीव ने 57 मैचों में टीम की कप्तानी की और 47 में जीत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि क्लार्क और वाटसन को मुद्दों को लेकर लचीला रुख अपनाने की जरूरत है।