फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UP Warriorz vs Mumbai Indians WPL Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players

MI vs UP Playing 11: मुंबई का विजय रथ रोकने उतरेगी यूपी की टीम, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Sat, 18 Mar 2023 11:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 11:43 AM IST
सार

UP Warriorz vs Mumbai Indians WPL Playing 11 Prediction: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यूपी की टीम हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी। वहीं, मुंबई की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है और यह मैच भी जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बने पर रहना चाहेगी।

विज्ञापन
UP Warriorz vs Mumbai Indians WPL Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players
मुंबई बनाम यूपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग का 15वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस की टीम के बीच है। लगातार पांच मैच जीतकर मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अब यह टीम बाकी मैच भी जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा बनाए रखना चाहेगी। अंक तालिका में मुंबई की टीम 10 अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, यूपी की टीम दो जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


लीग स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में आखिरी दो स्थान पर रहने वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। वहीं, शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। ऐसे में यूपी की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी।
विज्ञापन

मुंबई के लिए अब तक कप्तान हरमनप्रीत की अगुआई में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से यह टीम कोई मैच नहीं हारी है और मुंबई का नेट रन रेट भी शानदार है। वहीं, यूपी की टीम सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है। ऐसे में यूपी की टीम को मुंबई पर जीत हासिल करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 

यूपी के लिए घरेलू खिलाड़ी फ्लॉप
यूपी वॉरियर्स के लिए विदेश खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और दोनों मैच उन्हीं ने जिताए हैं। वहीं, घरेलू खिलाड़ियों ने निराश किया है। ऐसे में यह टीम कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और किरण नवगिरे लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। इन खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। हालांकि, दोनों टीमों में बदलाव की संभावना काफी कम है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, तहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, अंजली सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया, हीली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुर्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed