फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mi vs rcb WPL 2024 Highlights mumbai indians vs oyal challengers bangalore Women IPL Key Highlights Analysis

MI vs RCB Highlights : मुंबई का सफर खत्म हुआ, RCB फाइनल के लिए तैयार, काम नहीं आई कप्तान कौर की 33 रन की पारी

Fri, 15 Mar 2024 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 15 Mar 2024 11:42 PM IST
सार

WPL Live Cricket Score, MI vs RCB Eliminator 2024 : आरसीबी और एमआई के बीच खेले गए इस मैच में स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एलिस पैरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 130 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
mi vs rcb  WPL 2024 Highlights mumbai indians vs oyal challengers bangalore Women IPL Key Highlights Analysis
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : BCCI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली। मंधाना की सेना ने एमआई को पांच रन से हराया। अब टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से फाइनल (17 मार्च) में होगा। मेग लैनिंग की टीम ने गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है। आरसीबी और एमआई के बीच खेले गए इस मैच में स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एलिस पैरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 130 रन ही बना सकी। इसी के साथ आरसीबी ने यह मुकाबला पांच रन से जीत लिया।
विज्ञापन


हरमनप्रीत कौर की गलती पड़ी मुंबई पर भारी
मुंबई ने इस मैच में दमदार शुरुआत की थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरी यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच 27 रन की साझेदारी हुई जिसे श्रेयंका पाटिल ने तोड़ा। मैथ्यूज 15 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज 19 रन बनाने में कामयाब हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट उतरी। उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन की पार्टनरशिप की। 
विज्ञापन


चौथे विकेट के लिए हमरनप्रीत कौर और अमेलिया कर के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई जिसे श्रेयंका पाटिल ने खत्म किया। दोनों के बीच 44 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई। कप्तान 33 रन बनाने में कामयाब हुई। हरमनप्रीत कौर का विकेट मुंबई की हार का कारण बना। इसके बाद सजीवन सजना ने एक और पूजा ने चार बनाए। वहीं, अमेलिया कर 27 रन और अमनजोत कौर एक रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए जबकि एलिस पेरी, सोफी मोलिन्यूक्स, जॉर्जिया वेयरहैम और आशा सोभना को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिस पेरी के अलावा नहीं चला किसी का बल्ला
आरसीबी के लिए एलिस पेरी ने 66 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और एक छक्का निकला। आरसीबी की शुरुआत इस मुकाबले में खराब हुई थी। टीम को सलामी बल्लेबाजी के लिए आई स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन 20 रन का स्कोर तैयार कर आउट हो गई। तीन गेंदों के भीतर आरसीबी के दो विकेट गिरे। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेली मैथ्यूज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वहीं, नताली सिवर ब्रंट ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान को पवेलियन भेजा। मुंबई के खिलाफ दिशा कसत ने शून्य रन, ऋचा घोष ने 14 रन, सोफी मोलिन्यूक्स ने 11 रन बनाए। वहीं, जॉर्जिया और श्रेयंका क्रमश: 18 और तीन रन बनाकर नाबाद रही। मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण इस मैच में आरसीबी के लिए काल साबित हुए। हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट और साइका इशाक को दो-दो विकेट मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed