फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mi vs PBKS IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Mumbai Indians vs Punjab Kings Online

Mi vs PBKS IPL 2022 Live Streaming: पहली जीत के इरादे से उतरेगी मुंबई की टीम, जानें कब, कहां और कैसे देंखें लाइव मैच

Wed, 13 Apr 2022 09:15 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 09:15 AM IST
सार

आईपीएल 2022 में लगातार चार मैच हारने वाली मुंबई की टीम पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। वहीं पंजाब सीजन की तीसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी। 
 

विज्ञापन
Mi vs PBKS IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Mumbai Indians vs Punjab Kings Online
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस का पांचवां मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ है। इस मैच में मुंबई की टीम पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। वहीं पंजाब तीसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। मुंबई इस सीजन पहले मैच में दिल्ली से हारी थी। इसके बाद राजस्थान, कोलकाता और बैंगलोर ने उसे हराया है। वहीं पंजाब ने पहले मैच में बैंगलोर को हाराया था, लेकिन दूसरे मैच में कोलकाता से हार गई। तीसरे मैच में चेन्नई को हराया और चौथे मैच में गुजरात से हारे। अब यह टीम जीत हासिल करना चाहेगी। 
विज्ञापन


पुणे में होने वाले इस मैच में मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। वो पिछले दो मैचों से लगातार अच्छी पारी खेल रहे हैं, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पा रहे हैं। वहीं पंजाब की पूरी टीम में धुरंधरों की भरमार है और यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला? 
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 13 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टायमल मिल्स, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी। 

पंजाब की संभावित टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed