{"_id":"641890ce87ff2673060b045c","slug":"mi-vs-dc-wpl-highlights-mumbai-indians-vs-delhi-capitals-womens-premier-league-2023-match-points-table-hindi-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को शीर्ष से हटाया, नौ ओवर में ही 110 रन बनाकर हासिल की पांचवीं जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को शीर्ष से हटाया, नौ ओवर में ही 110 रन बनाकर हासिल की पांचवीं जीत
Mon, 20 Mar 2023 10:28 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:28 PM IST
सार
दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मेग लैनिंग और एलिस कैप्सी
- फोटो : BCCI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उसने पहले स्थान से मुंबई इंडियंस को हटा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
सात मैचों में दिल्ली की यह पांचवीं जीत है। उसके 10 अंक हो गए। मुंबई के भी सात मैचों में 10 अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में दिल्ली से पीछे हो गया। दिल्ली का नेट रनेरट +1.978 और मुंबई का +1.725 है। मुंबई को अपने आखिरी मैच में मंगलवार (21 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेलना है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलना है।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : WPL
फाइनल में जाने की जद्दोजहद
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें अगर-अगर अपने मैच जीत लेती है तो फिर 12-12 अंक हो जाएंगे। हारने पर दोनों के 10-10 अंक रहेंगे। ऐसे में नेट रनरेट के आधार पर फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला होगा। वहीं, अगर एक टीम हारती है तो दूसरी जीतती है तो जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

शेफाली वर्मा
- फोटो : BCCI
दिल्ली ने की तूफानी बल्लेबाजी
दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारियां खेलीं। तीनों ने तेजी से रन बनाए। एलिस कैप्सी ने सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंद की पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। कैप्सी के बल्ले से पांच लंबे-लंबे छक्के निकले। कप्तान मेग लैनिंग 22 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने चार चौके लगाए। शेफाली वर्मा ने 15 गेंद पर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाए। लैनिंग और शेफाली ने एक-एक छक्का भी लगाया। मुंबई के लिए इकलौती सफलता हीली मैथ्यूज को मिली।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : WPL
मुंबई के बल्लेबाज हो गए फेल
मुंबई के लिए पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 23, इस्सी वोंग 23 और अमनजोत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं। अमेलिया केर ने आठ, हीली मैथ्यूज पांच और यास्तिका भाटिया एक रन ही बना सकीं। नताली सीवर ब्रंट खाता भी नहीं खोल सकीं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। शिखा पांडे और जेस जोनासेन को भी दो-दो सफलता मिली। अरुंधति रेड्डी ने एक विकेट अपने नाम किया।

अंक तालिका की स्थिति
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रनरेट |
|---|---|---|---|---|---|
| दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 5 | 2 | 10 | 1.978 |
| मुंबई इंडियंस | 7 | 5 | 2 | 10 | 1.725 |
| यूपी वॉरियर्स | 7 | 4 | 3 | 8 | -0.063 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7 | 2 | 5 | 4 | -1.044 |
| गुजरात जाएंट्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -2.220 |