फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI Vs CSK Fantasy 11 IPL 2021: Top Allrounders Jadeja Pollard can Give More Points Chahar Bumrah also good

MI Vs CSK फैंटेसी-11: दोनों टीमों के टॉप ऑलराउंडर दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट, गेंदबाजी में चाहर और बुमराह कर सकते हैं कमाल

Sun, 19 Sep 2021 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Sep 2021 10:56 AM IST
सार

NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
 

विज्ञापन
MI Vs CSK Fantasy 11  IPL 2021: Top Allrounders Jadeja Pollard can Give More Points Chahar Bumrah also good
यूएई में चेन्नई vs मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को दो दिग्गज टीमों की भिड़ंत होगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। आइए जानते हैं कि आईपीएल के अल क्लासिको माने जाने वाले इस मैच में फैंटेसी-11 के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी सही चयन साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन






 

विकेटकीपर

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को चुना जा सकता है। डिकॉक का चेन्नई के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने पहले फेज में भी इस टीम के खिलाफ 38 रन की पारी खेली थी। साथ ही वे ओपनिंग करते हैं, लिहाजा उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिलेगा।

चार बल्लेबाजों को रखा जा सकता है
पहले फेज में चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला चला था। उन्होंने 35 रन की पारी खेली थी। सीएसके के खिलाफ रोहित अब तक सात अर्धशतक जमा चुके हैं और इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रनों का रहा है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को भी फैंटेसी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सुरेश रैना और अंबाती रायडू को रख सकते हैं। फाफ डुप्लेसिस अगर फिट हुए, तो उन्हें भी प्लेइंग-11 में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ऑलराउंड रखना बेहतर

अगर आप विकेटकीपर के तौर पर एक खिलाड़ी ही चुनते हैं तो बतौर ऑलराउंडर ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल करने का विकल्प होता है। ऑलराउंडर्स के रूप में सीएसके से रवींद्र जडेजा और मोईन अली को शामिल कर सकते हैं। मुंबई से कीरोन पोलार्ड या क्रुणाल पंड्या में से एक को रखना बेहतर विकल्प हो सकता है।

बॉलिंग में बुमराह और चाहर अच्छे विकल्प
मुंबई के लेग स्पिनर राहुल चाहर 11 विकेट के साथ सीजन में मुंबई के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। इनके अलावा मुंबई के ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को भी शामिल कर सकते हैं। चेन्नई के दीपक चाहर आठ विकेट के साथ चेन्नई के नंबर एक गेंदबाज हैं। इन्हें भी फैंटेसी-11 में शामिल कर सकते हैं
विज्ञापन

कप्तान और उपकप्तान

दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर के किसी बल्लेबाज को कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं, किसी ऑलराउंडर को अपनी फैंटेसी-11 का उपकप्तान बना सकते हैं।
  • विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक
  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, सूर्यकुमार यादव (फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़ को भी रख सकते हैं)
  • ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मोईन अली, कीरोन पोलार्ड/क्रुणाल पांड्या
  • गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर (दीपक चाहर को भी रख सकते हैं)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed