फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs CSK: '3 sixes from young wicketkeeper...', Ruturaj admired Dhoni, said this Matheesha Pathirana IPL 2024

MI vs CSK: 'युवा विकेटकीपर के तीन छक्कों...', धोनी के मुरीद हुए कप्तान ऋतुराज, 'मलिंगा 2.0' के लिए कही यह बात

Mon, 15 Apr 2024 10:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Apr 2024 10:25 AM IST
सार

सीएसके के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी की तारीफ में पुल बांध दिए। उन्होंने 'जूनियर मलिंगा' और 'मलिंगा 2.0' के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना की भी जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
MI vs CSK: '3 sixes from young wicketkeeper...', Ruturaj admired Dhoni, said this Matheesha Pathirana IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। सीएसके की जीत का अंतर बस उतना ही रहा जितना महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुकाबले में स्कोर किया था। उन्होंने चार गेंद में 20 रन की नाबाद पारी खेली थी और बस इतने ही रन से चेन्नई की टीम ने जीत हासिल की। मैच जीतने के बाद सीएसके के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी की तारीफ में पुल बांध दिए। उन्होंने 'जूनियर मलिंगा' और 'मलिंगा 2.0' के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना की भी जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन

MI vs CSK: '3 sixes from young wicketkeeper...', Ruturaj admired Dhoni, said this Matheesha Pathirana IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने लगातार तीन छक्के जड़े
दरअसल, धोनी चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्हें महज आखिरी चार गेंदें खेलनी थीं और हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। हालांकि, धोनी ने बिना कोई गेंद छोड़े अपनी पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े। इसके बाद चौथी गेंद पर दो रन लिए। इससे चेन्नई का स्कोर 206 रन तक पहुंच सका। ऋतुराज ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा- उस युवा विकेटकीपर के तीन छक्कों ने हमारी काफी मदद की। वही तीन छक्के अंत में जीत-हार का अंतर बने। इस तरह की पिच के लिए हमें उन अतिरिक्त 10-15 रन की आवश्यकता थी। बुमराह ने वाकई अच्छी गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

MI vs CSK: '3 sixes from young wicketkeeper...', Ruturaj admired Dhoni, said this Matheesha Pathirana IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज ने गेंदबाजों की तारीफ की
ऋतुराज ने कहा- मुझे लगता है कि हमने गेंद के साथ अच्छे प्रयोग किए, भले ही मुंबई के बल्लेबाजों ने कुछ शानदार शॉट्स खेले। इस तरह कि पिच के लिए गेंदबाजी और बैटिंग में एकदम परफेक्ट होने की जरूरत होती है। हमारे मालिंगा ने वाकई अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने यॉर्कर का शानदार इस्तेमाल किया। तुषार देशपांडे और शार्दुल ठाकुर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। आगे भी चीजों को हम आसान बनाए रखने की कोशिश करेंगे। मुझे सभी को अच्छी मानसिक स्थिति में रखने के लिए प्रोत्साहित करना होगा और जीत के लय को बरकरार रखना होगा। रहाणे थोड़े अनफिट थे, इसलिए मुझे लगा कि उन्हें ओपनिंग देना बेहतर है। मैं कहीं भी बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार हूं और टीम के कप्तान के रूप में जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

MI vs CSK: '3 sixes from young wicketkeeper...', Ruturaj admired Dhoni, said this Matheesha Pathirana IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 38 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद पारी खेली। धोनी ने चार गेंद पर नाबाद 20 रन की पारी में तीन छक्के लगाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 186 रन बना सकी। रोहित शर्मा 63 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 105 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, ईशान किशन ने 23 रन और तिलक वर्मा ने 31 रन की पारी खेली। मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed