BCCI: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम घोषित की, करुण नायर को मिला मौका; अभिमन्यु करेंगे कप्तानी
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम करुण नायर को मिला और उन्होंने इसके लिए टीम में जगह दी गई है। भारत ए टीम को इंग्लैंड दौरे पर इंग्लैंड लायंस टीम के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं।
Please wait...
विस्तार
भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच ये दो मुकाबले कैंटरबरी और नॉर्थम्पटन में खेले जाएंगे। इस दौरे का अंत भारत की सीनियर टीम के खिलाफ मैच के साथ होगा। भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला मुकाबला 30 मई से दो जून तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला छह से नौ जून तक नॉर्थम्पटन में होगा। इसके बाद टीम 13 से 16 जून तक इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी।
इस टीम की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें करुण नायर को मौका मिला है जिन्होंने भारत के लिए आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखाया था और टीम में उनकी वापसी इसी प्रदर्शन की बदौलत हुई है। भारत अपनी टेस्ट टीम को मजबूती देना चाहता है और यह दौरा नायर के लिए सीनियर टीम में वापसी के दरवाजे खोल सकता है। 31 वर्षीय करुण ने घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी के आठ मैचों में 779 रन बनाए जिसमें पांच शतक शामिल था। करुण ने इस दौरान लगातार चार मैचों में शतक जड़े थे। रणजी ट्रॉफी में करुण ने नौ मैचों में 863 रन बनाए जिसमें फाइनल में केरल के खिलाफ शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। विदर्भ ने केरल को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨
— BCCI (@BCCI) May 16, 2025
India A’s squad for tour of England announced.
All The Details 🔽
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभिमन्यु जहां टीम की कमान संभालेंगे, वहीं ध्रुव जुरेल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। ईशान किशन भी इसके लिए टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं जिससे टीम में जुरेल के साथ वह दूसरे विकेटकीपर का विकल्प हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी आक्रमण में जिम्मा संभालेंगे। भारतीय चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल किया है जो दूसरे मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Wankhede stadium: वानखेड़े स्टेडियम में रोहित के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन हुआ, फडणवीस और पवार भी रहे मौजूद