कीर्तिमान: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने तोड़ा वनडे में पॉन्टिंग की जीत का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय महिला क्रिकेट टीम ने पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग द्वारा लगातार सबसे ज्यादा जीते गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। पू्र्व कप्तान पॉन्टिंग ने अपनी कप्तानी में साल 2003 में लगातार 21 वनडे मैच जीते थे। लेकिन आज (4 अप्रैल) ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड की वुमेन टीम को हराकर वनडे में लगातार 22वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कंगारू महिला टीम ने वनडे में जीत का नया रिकॉर्ड स्थापित करने में सफल रही। मिग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने बीते साल अक्टूबर में लगातार 21 एकदिवसीय मैच जीतकर पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
माउंट मौंगानुई में खेले गए इस पहले एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और पहला विकेट टीम का खाता खुले बगैर गिर गया। हेले जेनसन शून्य रन बनाकर आउट हुईं।
Can't stop, won't stop 🇦🇺
Congratulations on a new world record, @AusWomenCricket! 🥳 pic.twitter.com/Hx8obWYiUWविज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) April 4, 2021
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं एमी सैटरवेट ने लॉरेन डॉन के साथ 69 रनों की साझेदारी की। कप्तान सैटरवेट ने 32 रनों की पारी खेली। उनके बाद बल्लेबाजी करने आईं एमिलिया केर ने 33 रन बनाकर आउट हुईं।
पारी का आगाज करने आईं डॉन एक छोर पर डटी रहीं। लेकिन मध्यक्रम में न्यूजीलैंड कोई भी महिला बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की गेंदाबाजी के आगे टिक न सकी। लॉरेन डॉन ने 90 रन बनाए। कीवी टीम ने 48.5 ओवर में ऑल होकर 212 रन बनाए। कंगारू टीम की तरफ से मेगन शूट ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए उनके अलावा निकोला कैरी ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया।
213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 38.3 ओवर की बल्लेबाजी में लक्ष्य हासिल कर लिया। कंगारू टीम की ओर से एलिसा हीली ने 65, एलिस पैरी ने 56 और एश्ले गार्डनर ने 53 रनों की पारी खेली। गार्डनर ने छक्का लगाकर ये मैच अपनी टीम के लिए जीता। वहीं 4 विकेट लेने वाली मेगन शूट को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।