फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   meet Mahinderpal Singh Pakistan's first Sikh cricketer to join National Cricket acadmy

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दस्तक दे रहा है यह सिख क्रिकेटर

Wed, 21 Dec 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
meet Mahinderpal Singh Pakistan's first Sikh cricketer to join National Cricket acadmy
महिंदर पाल सिंह - फोटो : jio news
पाकिस्तान में क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और यह खेल यहां के लोगों के दिल और दिमाग पर छाया रहता है।  पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पहली बार एक  पाकिस्तानी सिख खिलाड़ी को स्थान दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, लाहौर के ननकाना साहिब के महिंदर पाल सिंह देश के 30 उभरते हुए क्रिकेटरों की सूची में शामिल है।  
विज्ञापन


जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान टीम में क्रिश्चियन और हिंदू खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन यह पहली बार है जब किसी सिख ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन



 

सात गैर मुस्लिम खिलाड़ी कर चुके हैं पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व

meet Mahinderpal Singh Pakistan's first Sikh cricketer to join National Cricket acadmy
क्रिकेट - फोटो : getty
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में सिंह ने पाकिस्तान को और अधिक गौरवान्वित करने की इच्छा जताई है। उन्होंने अपने कोच तथा पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान का भी धन्यवाद दिया है।रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में अब तक सात गैर मुस्लिम क्रिकेटरों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। महिंदर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले आठवें गैर मुस्लिम क्रिकेटर और पहले पाकिस्तानी सिख हैं। पाकिस्तान मुस्लिम बहुल देश है।

इससे पहले पाकिस्तान टीम में वलीस मथियास, डंकन शार्प, अंताओ डीसूजा, अनिल दलपाट, सोहेल फजल, दानिश कनेरिया और यूसुफ योहाना (मोहम्मद यूसुफ) जैसे गैर मुस्लिम क्रिकेटर पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।सिंह ने एक ट्वीट कर कहा, ‘मैं पाकिस्तान क्रिकेट अकादमी में चुने जाने पर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं अपने देश के पूरे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करने पर भी बेहद गौरवान्वित हूं।’ गत अगस्त में महिंदर ने पाकिस्तान में खेले जाने वाले स्पोर्ट्स फेस्टिवल में सिखों की एक टीम ‘खालसा इलेवन’ का नेतृत्व किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed