फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MCG pitch gets also average rating from ICC After Perth

पर्थ के बाद एमसीजी पिच को भी आईसीसी ने दिया औसत दर्जा 

Wed, 02 Jan 2019 12:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 02 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
MCG pitch gets also average rating from ICC After Perth
melbourne pitch

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमसीजी पर खेले गए तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच की पिच को भी पर्थ स्टेडियम की तरह 'औसत' करार दिया। 'सिडनी मार्निंग हेरल्ड ' की रिपोर्ट के अनुसार, 'मेलबर्न क्रिकेट क्लब का बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का मेजबान बने रहने की कवायद को बढ़ावा मिला है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत की 137 रन से जीत के बाद एमसीजी को औसत दर्जा ही दिया है।'

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने मंगलवार को औसत दर्जा दिए जाने की पुष्टि की। यह पिछले साल ड्रॉ छूटे एशेज टेस्ट मैच की तुलना में बेहतर दर्जा है क्योंकि तब एमसीजी की पिच को तीन ‘डिमेरिट प्वाइंट’ मिले थे। औसत दर्जा मिलने का मतलब है कि आईसीसी से इस मैदान को कोई ‘डिमेरिट प्वाइंट’ नहीं मिला है। आईसीसी के नियम के अनुसार अगर किसी मैच स्थल को पांच साल के अंदर पांच ‘डिमेरिट प्वाइंट’ मिलते हैं तो उसका अंतरराष्ट्रीय दर्जा खत्म हो जाता है।
विज्ञापन


एमसीजी की पिच तब चर्चा में आई जब भारत ने लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी करते हुए 443 रन बनाए। यहां तक कि उसके प्रमुख बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने धीमी बल्लेबाजी का कारण पिच की प्रकृति को बताया था। इसके बाद हालांकि जब भारत ने गेंदबाजी की तब लग रहा था कि विकेट जीवंत हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के 20 में से 15 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए। एमसीजी की वर्तमान पिच 15 साल पुरानी है लेकिन अगले सत्र में भी इसका उपयोग किया जाएगा। नई पिच तैयार करने में तीन साल का समय लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed