{"_id":"5c83d88abdec2214720fa0b8","slug":"mcc-backs-inclusion-of-womens-t20-event-in-2022-commonwealth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीसी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 को शामिल करने का समर्थन किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमसीसी ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 को शामिल करने का समर्थन किया
Sat, 09 Mar 2019 09:30 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की विश्व क्रिकेट समिति ने 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने का समर्थन किया है। इस समिति में दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न भी शामिल है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों के अगले संस्करण का आयोजन बर्मिंघम में होगा और आयोजकों ने पहले ही कहा है कि 1998 के बाद एक बार फिर इन खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। वॉर्न एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति में पिछले साल चुने गये थे और उन्होंने पहली बार इसकी बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के इस महान खिलाड़ी ने यहां कहा, 'पिछले दो वर्षों में दो विश्व कप के बाद यह समय महिला क्रिकेट के लिए बेहद ही खास है। यह विश्व क्रिकेट तथा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को इसके लोकप्रियता को बनाये रखने के लिए इस बहुखेल स्पर्धा में क्रिकेट को शामिल करना चाहिए। वॉर्न ने कहा, 'राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने से यह भी पता चलेगा कि यह खेल समावेशी, गतिशील और विकास के अवसरों को मुहैया करता है।'
विज्ञापन
न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान और 2017 से इस समिति की सदस्य सूजी बेट्स ने कहा, 'बर्मिंघम 2022 खेलों में महिला टी20 को शामिल करना इस खेल के लिए बड़ी बदलाव लेकर आएगा। महिला टी20 को इन खेलों में शामिल करने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संयुक्त रूप से दावेदारी पेश की। इसकी दो दिवसीय बैठक में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन भी शामिल थे। इनपुट-भाषा