{"_id":"40335dae-7455-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"matthew-wade-to-lead-australia-against-board-presidents-elevan-in-first-warm-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंडियाः खुद को परखने उतरेंगे कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिशन इंडियाः खुद को परखने उतरेंगे कंगारू
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ आगामी चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम जब मंगलवार को बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में उतरेगी तो उसकी निगाहें यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने पर होंगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और उपकप्तान शेन वाटसन अभी भारत नहीं पहुंचे हैं इसलिए इस दो दिवसीय अभ्यास मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वन-डे सीरीज के कारण अभी कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत नहीं आए हैं। उनके अगले कुछ दिनों में यहां पहुंचने की संभावना है। वेड ने कहा, ‘अभी हमारे बड़े स्कोर खड़ा करने वाले खिलाड़ी यहां नहीं हैं इसलिए पहले अभ्यास मैच के लिए हमने सिर्फ 11 खिलाड़ी जुटाए हैं।’ ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज पीटर सिडल और जेम्स पैटिंनसन, आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा समेत कप्तान मैथ्यू वेड के लिए यह अभ्यास मैच खुद की तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे जूनियर
दूसरी ओर, बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कमान अभिनव मुकुंद के हाथ में है। शानदार फॉर्म में चल रहे अबांती रायडू, पंजाब के युवा बल्लेबाज मनदीप सिंह, आलराउंडर परवेज रसूल और युवा तेज गेंदबाज शमी अहमद इस इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन