{"_id":"68554933ca154650d605455d","slug":"matthew-hayden-and-graeme-smith-believe-india-s-lack-of-experience-might-be-a-concern-in-england-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: कोहली-रोहित की अनुपस्थिति इंग्लैंड में भारत को पड़ेगी भारी? हेडन और स्मिथ ने रखी राय; दिया ये बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: कोहली-रोहित की अनुपस्थिति इंग्लैंड में भारत को पड़ेगी भारी? हेडन और स्मिथ ने रखी राय; दिया ये बयान
Fri, 20 Jun 2025 05:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:12 PM IST
सार
हेडन और स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के हाल में संन्यास लेने से भारतीय टीम काफी अनुभवहीन हो गई है और उसे इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर संघर्ष करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : GRAEME Smith X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। लीड्स में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में आई है जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। टेस्ट सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
हेडन ने इंग्लैंड को बताया जीत का दावेदार
हेडन और स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के हाल में संन्यास लेने से भारतीय टीम काफी अनुभवहीन हो गई है और उसे इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर संघर्ष करना पड़ेगा। हेडन ने आईसीसी से कहा, मुझे लगता है कि भारत को वास्तव में संघर्ष करना पड़ेगा। शुभमन गिल युवा कप्तान हैं, जो पूरी तरह से प्रतिकूल माहौल तथा तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल और उछाल वाली परिस्थितियों में खेल रहे हैं। यह एक वास्तविक चुनौती होगी। भारतीय टीम के लिए यह दौरा कड़ी अग्नि परीक्षा होगा। जब भी कोई टीम इंग्लैंड के दौरे पर आती है तो उसके लिए यहां की परिस्थितियां पूरी तरह से विपरीत होती हैं। इसलिए मैं इस सीरीज में इंग्लैंड को जीत का प्रबल दावेदार मानता हूं।

स्मिथ बोले- बुमराह पर रहेगा अधिक बोझ
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ को लगता है कि इंग्लैंड परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत है और ऐसे में जसप्रीत बुमराह पर अधिक बोझ पड़ेगा। स्मिथ ने कहा, इंग्लैंड अपने घरेलू मैदानों पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करता है। वे परिस्थितियों को समझते हैं और उसका सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाते हैं। मुझे लगता है कि शुभमन और उनकी टीम के लिए यह एक चुनौती होगी, क्योंकि भारतीय टीम के पास अनुभव की कमी है। मुझे लगता है कि बुमराह गेंदबाजी आक्रमण का बड़ा हिस्सा संभालेंगे। परिस्थितियां इंग्लैंड के अनुकूल हैं और इसलिए मुझे लगता है कि वह भारत से बेहतर प्रदर्शन करेगा।