{"_id":"6636226aa208552fb10eb951","slug":"matheesha-pathirana-said-ms-dhoni-is-father-figure-for-him-he-helps-on-field-csk-ipl-2024-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'धोनी पिता की तरह हैं', चेन्नई के बेबी मलिंगा की जुबान पर आई दिल की बात, माही को बताया पिता समान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'धोनी पिता की तरह हैं', चेन्नई के बेबी मलिंगा की जुबान पर आई दिल की बात, माही को बताया पिता समान
Sat, 04 May 2024 05:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 04 May 2024 05:29 PM IST
सार
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में पथिराना को धोनी के साथ रिश्ते को लेकर बत करते देखा गया। उन्होंने बताया कि मैदान पर धोनी उन्हें पिता की तरह सलाह देते हैं।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना के परिवार के साथ धोनी
- फोटो : IPL
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को पिता की तरह बताया है। बेबी मलिंगा साल 2022 से सीएसके का हिस्सा हैं। पिछले साल उन्होंने श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह श्रीलंका के लिए 12 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 17 और 11 विकेट चटकाए हैं।
सीएसके ने जारी किया खास वीडियो
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में पथिराना को धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करते देखा गया। उन्होंने बताया कि मैदान पर धोनी उन्हें पिता की तरह सलाह देते हैं। हाल ही में थाला ने श्रीलंकाई गेंदबाज के परिवार से मुलाकात की थी। इस खास मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन
पथिराना ने कहा, "मेरे पिता के बाद मेरी क्रिकेटिंग लाइफ में ज्यादातर वही मेरे पिता की भूमिका निभा रहे हैं। वह हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं और मुझे सलाह देते हैं कि क्या करना है। यह कुछ ऐसा है, जब मैं अपने घर में होता हूं तो मेरे पिता करते हैं। मुझे लगता है कि यह काफी है। जब मैं मैदान या मैदान के बाहर होता हूं तो वह मुझे ढेर सारी चीजें नहीं बताते। वह बस छोटी-छोटी चीजें बताते हैं लेकिन उससे बहुत फर्क पड़ता है और इससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है। ये छोटी-छोटी चीजें मायने रखती हैं।"
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पांचवें गेंदबाज पथिराना
21 वर्षीय गेंदबाज ने आईपीएल 2024 में अब तक छह मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए हैं। पर्पल कैप की दौड़ में वह पांचवें नंबर पर हैं। बुमराह 17 विकेट के साथ इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पथिराना ने आगे कहा, "ऑफ फील्ड हम बहुत ज्यादा बात नहीं करते हैं। लेकिन, अगर मुझे कभी कुछ उनसे पूछना होगा तो मैं जरूर उनके पास जाकर पूछ लूंगा। हर बार वो मुझसे यही कहते हैं कि अपने खेल का आनंद उठाओ और शरीर का ध्यान रखो।" इस दौरान पथिराना ने धोनी से एक और सीजन खेलने की अपील की।
विज्ञापन
The bond beyond the field 💛🫂#LionsupClose Full video 🔗 - https://t.co/xt5t6K9SjR #WhistlePodu #Yellove🦁💛 pic.twitter.com/odZdVvlrF6
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 4, 2024