फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match report and updates of Bangladesh vs Afghanistan test 4th day

ऐतिहासिक जीत से चार कदम दूर अफगानिस्तान, 398 रन के लक्ष्य के आगे लड़खड़ाई बांग्लादेश

Mon, 09 Sep 2019 08:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Sep 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Match report and updates of Bangladesh vs Afghanistan test 4th day
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने से अब मात्र चार विकेट दूर है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान से मिले 398 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के जवाब में मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 136 रन के अंदर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। मेजबान टीम को अभी मैच जीतने के लिए 262 रनों की और दरकार है, जबकि उसके महज 4 विकेट ही शेष हैं। 

विज्ञापन


बारिश और खराब रोशनी के कारण जब चौथे दिन का खेल निर्धारित समय से पहले खत्म किया गया, उस वक्त कप्तान शाकिब अल हसन 46 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 39 और पांच गेंद खेल चुके सौम्य सरकार बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। आउट होने वाले बल्लेबाजों में शादमन इस्लाम ने 41 और मुशफिकुर रहीम ने 23  रन का योगदान दिया, इसके अलावा लिटन दास (09), मोसाद्दिक हुसैन (12) और महमुदुल्लाह (07) दहाई के अंकों में भी नहीं पहुंच सके। अफगानिस्तान ने पहली पारी में 342 रन बनाए थे। जबकि कप्तान राशिद खान (5/55) के आगे बांग्लादेश की टीम 205 पर ढेर हो गई थी। मेहमान टीम को 137 रन की बढ़त हासिल की ली थी। अभी तक बांग्लादेश की दूसरी पारी में राशिद 46 रन देकर तीन विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले बारिश के कारण सुबह के सत्र का खेल दो घंटे से अधिक के विलंब के बाद शुरू हुआ। अफगानिस्तान ने अपने कल के स्कोर में 23 रन जोड़कर अपने बाकी बचे दो विकेट भी गंवा दिए। यामिन अहमदजई नौ रन बनाने के बाद रन आउट हुए जबकि आफ स्पिनर मेहदी हसन ने जहीर (00) को पवेलियन भेजा। अफसर जजाई 48 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश की ओर से शाकिब ने 58 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम और नईम हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed