फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of kings xi punjab vs royal challengers banglore, ipl 8

फिसड्डी किंग्स इलेवन पंजाब को तीसरी जीत का इंतजार

Tue, 05 May 2015 05:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 May 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
match preview of kings xi punjab vs royal challengers banglore, ipl 8

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम बुधवार को अपने होमग्राउंड में जब सबसे निचले पायदान की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य शीर्ष चार टीमों में अपनी स्थिति मजबूत करने का होगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर पंजाब की टीम की कोशिश लगातार चार मैचों से मिल रही हार पर विराम लगाने की होगी। नौ में से सात मैच हार चुकी पंजाब की टीम की प्लेऑफ में खेलने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन


आरसीबी की टीम को सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के खिलाफ बंगलोर का पलड़ा भारी नजर आता है। नौ में से चार मैच जीत चुकी बंगलौर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीबी की टीम चेन्नई के खिलाफ मैच को भूल जाना चाहेगी जिसमें उसने 5.5 ओवरों में 27 रन देकर सात विकेट गंवा दिए थे। आरसीबी की टीम अभी तक अपने घरेलू मैचों में भी अच्छा नहीं कर पाई थी लेकिन पिछले मैच में दस ओवरों के मुकाबले में उसने कोलकाता नाइटराइडर्स को पराजित कर दिया था।

पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ बंगलोर के ओपनर क्रिस गेल नहीं उतरे थे। पंजाब के खिलाफ गेल, विराट और एबी डीविलियर्स पर बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी रहेगी।

केकेआर के खिलाफ हीरो बने मनदीप सिंह पिछले मैच में रनआउट हो गए थे लेकिन उनके पास फिर प्रभावित करने का मौका रहेगा। पिछले मैच में 21 रन बनाने वाले डीविलियर्स भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क के आने के बाद बंगलोर के अन्य गेंदबाज भी बेहतर करने के लिए प्रेरित हुए हैं। चेन्नई के खिलाफ डेविड वीस और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

उधर बार-बार टीम में बदलाव करने से भी पंजाब को कुछ नहीं मिला है। ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर को बाहर बिठाने से कोई लाभ नहीं हुआ है। उनके बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया है।


सहवाग, शान मार्श और मैक्सवेल कोई भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। गेंदबाजी में मिचेल जानसन भी अब तक फ्लॉप ही रहे। तेज गेंदबाज संदीप शर्मा और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को छोड़कर पंजाब की गेंदबाजी में धार नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed