फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview: mumbai indians vs sunrisers hyderabad

जीत का चौका लगाने उतरेगी मुंबई

Wed, 01 May 2013 12:03 AM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Wed, 01 May 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
match preview: mumbai indians vs sunrisers hyderabad

लगातार दो हार झेल चुके सनराइजर्स हैदराबाद का सामना बुधवार को आईपीएल के मैच में सितारों से सजी मुंबई इंडियंस से होगा।

विज्ञापन


मुंबई की टीम नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में लगातार तीन मैच जीत चुकी है।

मुंबई को चुनौती देने के लिए मेजबान टीम को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा ताकि वह फार्म हासिल कर सके, जो टूर्नामेंट की शुरुआत में उसने दिखाया था।

मुंबई के नौ मैचों में 12 अंक है जबकि हैदराबाद के नौ मैचों में ही 10 अंक हैं। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी ब्रहमास्त्र साबित हुई है लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  जयपुर में उसने छह विकेट 29 रन पर गंवा दिए थे जब शिखर धवन, कुमार संगकारा, जी हनुमा विहारी, करण शर्मा और तिषारा परेरा कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ  भी शिखर धवन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।
विज्ञापन


धवन की वापसी और वेस्ट इंडीज के कप्तान डेरेन सैमी के शानदार फार्म से हैदराबाद की बल्लेबाजी कुछ मजबूत होती दिख रही है लेकिन कुमार संगकारा का खराब फार्म चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद को अपने गेंदबाजी आक्रमण पर गर्व होगा, जिसमें दुनिया के नंबर वन गेंदबाज डेल स्टेन, ईशांत शर्मा, स्पिनर अमित मिश्रा, डेरेन सैमी, तिषारा परेरा और करण शर्मा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed