{"_id":"66a635a4-b1c4-11e2-851b-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-mumbai-indians-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत का चौका लगाने उतरेगी मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत का चौका लगाने उतरेगी मुंबई
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Wed, 01 May 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो हार झेल चुके सनराइजर्स हैदराबाद का सामना बुधवार को आईपीएल के मैच में सितारों से सजी मुंबई इंडियंस से होगा।
विज्ञापन
मुंबई की टीम नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में लगातार तीन मैच जीत चुकी है।
मुंबई को चुनौती देने के लिए मेजबान टीम को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा ताकि वह फार्म हासिल कर सके, जो टूर्नामेंट की शुरुआत में उसने दिखाया था।
मुंबई के नौ मैचों में 12 अंक है जबकि हैदराबाद के नौ मैचों में ही 10 अंक हैं। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी ब्रहमास्त्र साबित हुई है लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में उसने छह विकेट 29 रन पर गंवा दिए थे जब शिखर धवन, कुमार संगकारा, जी हनुमा विहारी, करण शर्मा और तिषारा परेरा कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी शिखर धवन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।
विज्ञापन
धवन की वापसी और वेस्ट इंडीज के कप्तान डेरेन सैमी के शानदार फार्म से हैदराबाद की बल्लेबाजी कुछ मजबूत होती दिख रही है लेकिन कुमार संगकारा का खराब फार्म चिंता का विषय है।
विज्ञापन
हैदराबाद को अपने गेंदबाजी आक्रमण पर गर्व होगा, जिसमें दुनिया के नंबर वन गेंदबाज डेल स्टेन, ईशांत शर्मा, स्पिनर अमित मिश्रा, डेरेन सैमी, तिषारा परेरा और करण शर्मा हैं।