फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of West indies vs india 1st odi

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज में पहला वनडे आज, गेल की आखिरी सीरीज

Thu, 08 Aug 2019 12:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Aug 2019 12:05 PM IST
सार

  • कप्तान कोहली पसंदीदा तीसरे नंबर पर खेलेंगे, भुवनेश्वर को मिल सकता है आराम
  • नंबर चार पर राहुल को मिल सकता है मौका 
  • आमने-सामने; कुल मैच: 127, भारत जीता : 60, विंडीज : 62, टाई : 02, बेनतीजा : 03

विज्ञापन
Match preview and prediction of West indies vs india 1st odi
इंडिया vs वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ साल बाद विदेश में विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज का टी-20 में सूपड़ा साफ करने के बाद अब विराट एंड कंपनी की निगाह वनडे सीरीज में भी दमदार जीत दर्ज करने पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद यह भारत का इस प्रारूप में पहला मैच होगा। विश्व कप के दौरान चोटिल हुए ओपनर शिखर धवन इस मैच के साथ वनडे में वापसी करेंगे। भारत की ओर से 130 मैचों में 17 शतक जड़ने वाले धवन एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए दिखेंगे। ऐसे में लोकेश राहुल को चौथे नंबर पर उतरना पड़ सकता है। कप्तान विराट कोहली अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर उतरेंगे। केदार जाधव के पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। यह इस पर निर्भर करेगा कि ऋषभ पंत को ‘फ्लोटर’ के रूप में किस क्रम पर उतारा जाता है।

विज्ञापन

 

पांडेय और अय्यर में दावेदारी की होड़

Match preview and prediction of West indies vs india 1st odi
मनीष पांंडेय और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम के एक अन्य स्थान के लिए दावेदारी मनीष पांडेय और श्रेयस अय्यर के बीच होगी। पांडेय टी20 मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में टीम प्रबंधन अय्यर को मौका देने पर विचार कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी का वनडे में भी पदार्पण तय

Match preview and prediction of West indies vs india 1st odi
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

एक हफ्ते के अंदर दो देशों में तीन टी20 खेलने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे, जबकि नवदीप सैनी वनडे अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करेंगे। सैनी ने टी-20 में शानदार प्रदर्शन कर छाप छोड़ी है।

विज्ञापन

रोहित के पास मौका

Match preview and prediction of West indies vs india 1st odi
रोहित शर्मा - फोटो : social media

विश्व कप में रिकॉर्ड पांच शतक जड़ने वाले रोहित 50 ओवर के प्रारूप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने के इरादे से उतरेंगे। वेस्टइंडीज के सामने रोहित के जोड़ीदार धवन को रोकने की भी कड़ी चुनौती होगी। कोहली वेस्टइंडीज टीम में दिग्गज खिलाड़ियों के नहीं होने के बावजूद पूर्व खिलाड़ियों के उस समूह को जवाब देने के इरादे से उतरेंगे जिन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप में उनकी कप्तानी पर सवाल उठाया है।

विदाई सीरीज को यादगार बनाना चाहेंगे गेल

Match preview and prediction of West indies vs india 1st odi
क्रिस गेल - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज की टीम टी-20 में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की वापसी से टीम मजबूत होगी। गेल ने विश्व कप के दौरान घोषणा की थी कि भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज उनके करिअर की अंतिम सीरीज होगी। ऐसे में वह अपनी अंतिम सीरीज को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। सीरीज के लिए बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज और ऑलराउंडर कीमो पाल की टीम में वापसी हुई है।

दोनों टीमों के खिलाड़ी

Match preview and prediction of West indies vs india 1st odi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : file photo
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैंपबेल, इविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेतमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रेथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कॉट्रेल, ओशाने थॉमस और केमार रोच।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed