फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of India vs West indies 3rd T20 at wankhede

INDvWI: अंतिम बाजी जीतने उतरेगा भारत, वेस्टइंडीज के साथ तीसरा और निर्णायक टी-20 आज

Wed, 11 Dec 2019 08:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Dec 2019 08:17 AM IST
सार

  • पहले दो मैचों में नाकाम रहे रोहित घर में खेलना चाहेंगे बड़ी पारी 
  • 03 मुकाबले टीम इंडिया इस मैदान पर खेले हैं और उसे एकमात्र जीत दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से मिली थी 
  • 01 मुकाबला दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर तीन साल पहले खेला गया था जिसमें विंडीज ने भारत को मात दी थी 
  • 03 साल पहले (2016 में) इसी मैदान पर वेस्टइंडीज ने विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को हराया था और बाद में बना था विश्व चैंपियन 

विज्ञापन
Match preview and prediction of India vs West indies 3rd T20 at wankhede
भारत vs वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 की जंग रोचक हो गई है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं और बुधवार को वानखेड़े स्टेटियम में जो जीता वही सिकंदर होगा। यह वही मैदान जहां है तीन साल पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में भारत का सफर थाम कर विश्व चैंपियन बना था। उसने टीम इंडिया को पहले सेमीफाइनल में सात विकेट से धोया उसके बाद फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर दूसरी बार यह खिताब जीता था। उसके बाद से दोनों टीमें पहली बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


अब देखना रोचक होगा कि कोहली एंड कंपनी उस हार का बदला चुका पाती है यह कैरेबियाई टीम एक और जख्म उसे देती है। भारत के लिए बल्लेबाजी कभी समस्या नहीं थी। ओपनर रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में नाकाम रहे लेकिन अब घरेलू मैदान पर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। केएल राहुल और कोहली ने रन बनाए हैं। पहला टी-20 अर्द्धशतक बनाने वाले शिवम दुबे ने आक्रामक पारी खेली। टीम इंडिया को उनसे फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

विज्ञापन

वानखेड़े में अजेय है विंडीज

वेस्टइंडीज ने यहां दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में शानदार जीत दर्ज की है। विंडीज ने 2016 विश्व कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से और फिर भारत को सात विकेट से धोया था।  

सुंदर या कुलदीप

भारतीय खेमे की नजरें युवा ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगी होगी। देखना यह है कि टीम प्रबंधन सुंदर को उतारता है या चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिलता है। सुंदर ने पिछले पांच टी20 मैचों में सिर्फ विकेट जड़े हैं। उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में 23 ओवरों में 144 रन दे डाले। कुलदीप ने आखिरी टी20 मैच हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में खेला था। पहले दो मैचों में उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन

पंत के लिए मुश्किल हो रहे हालात

पंत के लिए हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। धोनी के वारिस समझे जा रहे पंत के लिए अपेक्षाओं का दबाव सह माना मुश्किल हो रहा है। चौथे नंबर पर उतरकर पिछली सात टी-20 पारियों में उन्होंने नाबाद 33, 18, 6, 27,19, 4 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी अर्द्धशतक अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। संजू सैमसन जैसे क्रिकेटरों से प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे पंत को समय रहते प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

खराब फील्डिंग चिंता का विषय

कप्तान कोहली फील्डिंग को लेकर भी चिंतित होंगे। पिछले मैच में उसने लेंडल सिमंस का आसान कैच टपकाया जिसने 45 गेंद में 67 रन बनाकर वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी। भारतीय फील्डरों ने भी कई कैच टपकाए और फालतू रन दिए। कोहली ने कहा भी है कि अगर क्षेत्ररक्षण ऐसा रहा तो कोई भी स्कोर नाकाफी होगा। भारत की गेंदबाजी अभी भी चिंता का सबब है। दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने पहले दो मैचों में रन दिए। चाहर बांग्लादेश के खिलाफ वाला फॉर्म नहीं दोहरा सके। 

पोलार्ड और सिमंस का रास आता है वानखेड़े

विंडीज के ओपनर लेंडल सिमंस को यह मैदान काफी रास आता है। तीन साल पहले टीम को विश्व कप जीताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सिमंस, पोलार्ड और लुईस आईपीएल में मुंबई की ओर से खेलते हैं और उन्हें इस मैदान पर खेलने का अच्छा खास अनुभव है। निकोलस पूरन और हेतमायर ने भी पिछले दो मैचों में अच्छी पारियां खेली। गेंदबाजों में कॉर्टल को विकेट मिले हैं। केसरिक विलियम्स, लेग स्पिनर वाल्श और होल्डर को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
वेस्टइंडीज:  किरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलेन, ब्रैंडन किंग, दिनेश रामदीन, शेल्डन कॉटर्ल, इविन लुईस, शेरफाने रदरफोर्ड, शिमरोन हेतमायर, खारी पियरे, लेंडल सिमंस, जेसन होल्डर, हेडेन वॉल्श, कीमो पॉल, केसरिक विलियम्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed