{"_id":"5d1cbc388ebc3e3cb5446ea0","slug":"match-preview-and-prediction-of-afghanistan-and-windies-in-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के साथ विदा होना चाहेंगी दोनों टीमें, आखिरी मैच में विंडीज और अफगानिस्तान की भिड़ंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के साथ विदा होना चाहेंगी दोनों टीमें, आखिरी मैच में विंडीज और अफगानिस्तान की भिड़ंत
Thu, 04 Jul 2019 06:01 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 04 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप
- फोटो : social media
सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीमें बृहस्पतिवार को जब अपने-अपने आखिरी मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी तो दोनों का लक्ष्य जीत के साथ विश्व कप से विदा होने का होगा।
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज की स्टार सुसज्जित टीम को पिछले साल हरारे में हुए विश्व कप क्वालिफायर में दो बार हराया था, जिसमें क्रिस गेल, कार्लोस ब्रेथवेट और शाई होप शामिल थे। टूर्नामेंट में खेल रही कुछ बड़ी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान ने कई बार साबित किया कि उसे अब कमजोर नहीं कहा जा सकता। उसने टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दी है। ये सभी टीमें अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जूझती नजर आईं जिसमें मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान शामिल हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के लिए यह टूर्नामेंट में तीसरी बार हुआ जब वह जीत के करीब पहुंची और हार गई। सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले वह ऑस्ट्रेलिया को हराने का मौका गंवा बैठी और न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रेथवेट विजयी छक्के से चूक गए। पहले दो विश्व कप 1975 और 1979 में जीतने वाली वेस्टइंडीज ने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को हराकर दमदार आगाज किया था, लेकिन उसे लगतार सात मैचों में हार मिली। अंतिम मैच में जीत बड़े टूर्नामेंट से बाहर जाने से पहले अच्छी होगी।
विज्ञापन