फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mashrafe bin mortaza says Our players shouldn't be swayed by hype over India game

भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा का बड़ा बयान, खिलाड़ियों को दी ये सलाह

Mon, 01 Jul 2019 10:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 01 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mashrafe bin mortaza says Our players shouldn't be swayed by hype over India game
मशरफे मुर्तजा - फोटो : pti

अब तक आईसीसी विश्व कप में अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर बनी हुई बांग्लादेश का अगला मुकाबला भारत के साथ है। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए उसे भारत को हराना होगा। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा चाहते हैं कि टीम के भाग्य का फैसला करने वाले भारत के खिलाफ मैच में उनके खिलाड़ी शांतचित रहें।

विज्ञापन


मशरफे 2007 विश्व कप में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की जीत के नायक बनकर उभरे थे और मैन ऑफ द मैच रहे थे। कप्तान ने टीम के सभी खिलाड़ियों को मैच में धैर्य के साथ खेलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मशरफे ने कहा, 'यह जरूरी है कि खिलाड़ी धैर्य रखें। इस मैच का हाइप ऐसा है कि खिलाड़ियों के लिए धैर्य बरकरार रखना मुश्किल हो जाता है। यह जरूरी है कि हम मैदान पर अपने काम को ठीक से करें। शुरुआत में धैर्य रखना जरूरी है। यह जरूरी है कि हम बाहरी दबाव से दूर रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में भारत और बांग्लादेश के मैचों में प्रशंसकों का जोश चरम पर होता है जिसमें सोशल मीडिया के जरिये दोनों देशों के प्रशंसक एक दूसरे को भद्दी प्रतिक्रियाएं देते हैं। मशरफे ने हालांकि प्रशंसकों को ऐसा नहीं करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सोशल मीडिया पर बातचीत से हमें कोई फायदा होगा। हम उससे दूर रहना चाहते हैं। अगर हम अच्छा खेले और जीतने में सफल रहे तो यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी।'

भारत के खिलाफ 2007 में मिली जीत के बारे में पूछे जाने पर मशरफे ने कहा कि उस मैच में कप्तान हबीबुल बशर की सलाह से उन्हें काफी फायदा हुआ था। उन्होंने कहा, 'जाहिर है कि वह अच्छी यादें हैं। 2007 की बात करें तो सुमोन भाई (बशर) ने मेरा मार्गदर्शन किया था।'

मुर्तजा को उम्मीद है कि मुस्तफिजुर रहमान एक बार फिर भारत को मुश्किल में डालेंगे। विश्व कप में अब तक 10 विकेट लेने वाले मुस्तफिजुर का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने कहा, 'अगर मुस्तफिजुर मानसिक रूप से सही है और गेंद को स्विंग करा पाये तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैच की स्थिति के मुताबिक गेंदबाजी करना जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed