फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Martin Guptill released from New Zealand Cricket central contract now allowed to play t20 leagues

Martin Guptill: टी20 में 3500 से ज्यादा रन बनाने वाले गुप्टिल का केंद्रीय अनुबंध खत्म, अब खेल सकेंगे टी20 लीग

Wed, 23 Nov 2022 12:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Nov 2022 12:36 PM IST
सार

गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी मैच टी20 विश्व कप से पहले खेला था। टी20 विश्व कप में भी वह कीवी टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें न्यूजीलैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया था। 
 

विज्ञापन
Martin Guptill released from New Zealand Cricket central contract now allowed to play t20 leagues
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का केंद्रीय अनुबंध खत्म कर दिया है। 36 साल के गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के क्रिकेट बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध खत्म करने की बात कही थी। यह अनुबंध खत्म होने के बाद गुप्टिल देश के बाहर टी20 लीग में खेल सकेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि आपसी चर्चा के बाद बोर्ड के सदस्य गुप्टिल का अनुबंध खत्म करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुप्टिल को यह भी साफ कर दिया है कि वह अभी भी राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जा सकते हैं, लेकिन उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो केंद्रीय अनुबंध या घरेलू अनुबंध का हिस्सा हैं। मार्टिन गुप्टिल टी20 क्रिकेट के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कीवी टीम के लिए 118 पारियों में 3531 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


गुप्टिल, टी20 में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले और वनडे में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह टी20 विश्व कप में कीवी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। उनकी फिन एलेन को प्राथमिकता दी गई। इसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज में भी वह कीवी टीम का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस साल केंद्रीय अनुबंध खत्म करने की अपील की है। उनसे पहले ट्रेंट बोल्ड और कॉलिन डी ग्रांडहोम ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, गुप्टिल ने साफ किया है कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास नहीं ले रहे हैं और जब वह उपलब्ध हों तो चयन के लिए विचार किया जाना चाहते हैं।

गुप्टिल ने कहा, "अपने देश के लिए खेलना एक बड़े सम्मान की बात रही है और मैं ब्लैककैप्स और न्यूजीलैंड क्रिकेट के सभी लोगों का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं। लेकिन, इसी समय मैं मौजूदा हालातों में अपने विकल्पों पर विचार करने की आवश्यकता को समझने के लिए पर्याप्त यथार्थवादी हूं। इस रिलीज के साथ, मैं अभी भी न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध हूं, मेरे पास अन्य अवसरों का पता लगाने का मौका है, और मुझे अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का भी मौका मिलता है, जो महत्वपूर्ण है।"


न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस पर कहा "हम मार्टिन की स्थिति को समझते हैं, वह लंबे समय तक हमारे लिए एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं और हम निश्चित रूप से उनेके रास्ते में खड़े नहीं होना चाहते क्योंकि, वह अन्य अवसरों की तलाश में हैं। मार्टिन सीमित ओवर क्रिकेट में एक महान बल्लेबाज और कीवी टीम के अहम सदस्य रहे हैं। अपने हिसाब से अपना करियर बना सकते हैं। हमारी शुभकामनाओं उनके साथ हैं। मार्टिन, ट्रेंट और कॉलिन जैसे खिलाड़ी, लंबे और सफल अंतरराष्ट्रीय ट्रैक-रिकॉर्ड के साथ अपने करियर के इस चरण में विकल्प की तलाश कर रहे हैं, और हम इसका सम्मान करते हैं। यह टीम के भीतर व्यक्तिगत करियर के चलते होने वाले बदलाव का एक हिस्सा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed