फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   martin guptill hundred gives NZ 1-0 lead

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से पीटा

Sat, 01 Jun 2013 01:49 PM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Sat, 01 Jun 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
martin guptill hundred gives NZ 1-0 lead

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से मात देकर जीत से शुरुआत की है। मार्टिन गुप्तिल के (नाबाद 103) शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को उसी के मैदान पर पहले वनडे मैच में पांच विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढत हासिल कर ली।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 227 का स्कोर बनाया।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक 36 रन बनाए जबकि कप्तान एलेस्टेर कुक ने 30 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि मिशेल मैकक्लेनहैन तथा नाथन मैकुलम को 2-2 दो और केन विलियम्सन एवं काइल मिल्स को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 19 गेंदें शेष रहते हुए 46.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।

न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली है। गुप्तिल ने धुआंधार पारी खेलते हुए 123 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद 103 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रॉस टेलर ने 54 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से न्यूजीलैंड के सर्वाधिक तीन विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए जबकि जेड डर्नबाक और ग्रीम स्वान को एक एक विकेट हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed