{"_id":"60113faacab59209604a506e","slug":"married-cricketers-with-kids-will-find-it-tougher-than-a-young-single-guy-says-aaron-finch-on-bio-bubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- कुंवारों की बजाय शादीशुदा क्रिकेटर्स के लिए बायो-बबल में रहना कठिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- कुंवारों की बजाय शादीशुदा क्रिकेटर्स के लिए बायो-बबल में रहना कठिन
Wed, 27 Jan 2021 03:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 27 Jan 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
अपनी पत्नी के साथ फिंच
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने भी नियमित रूप से बायो बबल में रहकर खेलने को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि परिवार वाले क्रिकेटरों के लिए महीनों तक यूं बायो-बबल में रहना कठिन है। कोरोना महामारी के बीच जैव सुरक्षित माहौल में खेलना क्रिकेटरों के लिए आम हो गया है।
विज्ञापन
पिछले नौ महीने में से अधिकांश समय पृथकवास, बायो बबल या लॉकडाउन में बिताने वाले फिंच ने सुझाव दिया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एक से अधिक प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए इन हालात में कोई योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
वन-डे और टी-20 खेलने वाले फिंच ने कहा, 'यदि यही हालात लंबे समय तक रहे तो इस पर विचार करना होगा। खिलाड़ियों की भलाई सर्वोपरि है और लंबे समय तक बायो बबल में रहना संभव नहीं। इतने समय परिवार से दूर रहना कठिन है और परिवार आपके साथ रह नहीं सकता।'
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के सीनियर क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कराची में पहले टेस्ट से पूर्व यह चिंता जताई थी। फिंच ने कहा, 'छह खिलाड़ी शादीशुदा और बाल बच्चेदार हैं और उनके लिए एक कुंवारे क्रिकेटर की तुलना में यह और भी कठिन होगा, इन सब बातों पर भी गौर करना चाहिए।'