WIvsAUS: वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, स्टार खिलाड़ी बाहर
- वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित 23 सदस्यीय टीम का एलान
- पांच साल बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी कंगारू टीम
- मार्नस लाबूशेन और कैमरन ग्रीन टीम से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी संभावित 23 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, मार्नस लाबूशेन और कैमरन ग्रीन को टीम से बाहर रखा गया है। टीम की कमान आरोन फिंच के हाथों में है।
पांच साल बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी कंगारू टीम
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज में पांच टी-20 और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। कंगारू टीम पांच साल के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। कंगारू टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 से 24 जुलाई तक सेंट लूसिया और बारबाडोस में आठ मैच खेलेगी, जो इस साल के अंत में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण तैयारी है।
ऑस्ट्रेलियाई टीमः
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मोएसिस हेनरिक्स, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, केन रिचर्ड्सन, झाय रिचर्ड्सन, तनवीर सांघा, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस, मिशेल स्वेप्सन, एंड्रयू टाइ, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
The National Selection Panel has chosen the following 23-player preliminary list for the Qantas Australian men's tour of the West Indies.
Hear more from National Selector, Trevor Hohns and Executive General Manager of National Teams, Ben Oliver: https://t.co/ZGVEHqqiw8 pic.twitter.com/YvaWfSK71w— Cricket Australia (@CricketAus) May 17, 2021