फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   many cricketer says congrats dhoni for great inning

धोनी गुणगान में जुटा क्रिकेट जगत

Mon, 25 Feb 2013 02:04 PM IST
नई दिल्ली/नई दिल्ली
नई दिल्ली/नई दिल्ली Updated Mon, 25 Feb 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
many cricketer says congrats dhoni for great inning

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले एमएस धोनी ने दुनियाभर को अपना मुरीद बना लिया है। धोनी ने 265 गेंदों की अपनी इस पारी में 24 चौके और 6 छक्के की मदद से 224 रन बनाए। उनकी इस पारी का पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी जमकर तारिफ कर रहे हैं। आइए जानें किसने क्या कहा...

विज्ञापन


'वाह, धोनी तुम तो चेन्नई में छा गए, शानदार बल्लेबाजी।'
शेन वॉर्न, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर

'धोनी की यह पारी अद्भूत, इसका कोई तोड़ नहीं, दिल जीत लिया।'
ग्लेन मैग्रा, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

'क्रिकेट जगत के सबसे शांत खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की यह पारी अतुलनीय और अविश्सनीय है। सही समय पर खेली गई पारी।'
माइकल वॉन, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

'एक कप्तान के तौर पर धोनी की सर्वश्रेष्ठ पारी।'
चेतन चौहान, भारत के पूर्व क्रिकेटर

'इस पारी का कोई तोड़ नहीं, अविश्वसनीय पारी। भारतीय क्रिकेट को थी इसकी सख्त जरूरत।'

कपिल देव, भारत के पूर्व कप्तान

'धोनी की शानदार उपलब्धि। आलोचकों को मुहंतोड़ जवाब। भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेट कप्तानों और विकेटकीपर का आलोचकों को करारा जवाब।'
डेरेन गंगा, वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर

'युवाओं के लिए प्रेरणीय पारी, मैंने अब तक जितनी भी पारियां देखी थी उनमें से सबसे बेहतरीन।'
अजिंक्य रहाणे, क्रिकेटर भारत

'एक कप्तान की सीरीज बदलने वाली पारी।'
हर्षा भोगले, कमेंटेटर

'क्या कूल खिलाड़ी हैं धोनी, 200 जड़कर भी उनके चेहरे पर पसीना नजर नहीं आता।'
डेमियेन फ्लेमिंग, क्रिकेटर

धोनी के 224 रनों वाली पारी वाले मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed