फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय चयनकर्ता से लिया पंगा, चार साल रहे टीम से बाहर, अब रणजी ट्रॉफी में ठोका तिहरा शतक

Tue, 21 Jan 2020 08:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 21 Jan 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwary hits maiden triple hundred in first class cricket in Ranji Trophy
मनोज तिवारी - फोटो : ट्विटर

भारत के लिए 12 वन-डे और तीन टी-20 मैच खेल चुके मनोज तिवारी 21 साल बाद बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बंगाल के इस सीनियर बल्लेबाज ने ग्रुप ए के मैच में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 303 रन की पारी खेली। इस तिहरे शतक के बूते मैच के दूसरे दिन बंगाल की स्थिति मजबूत हो गई।

Manoj Tiwary hits maiden triple hundred in first class cricket in Ranji Trophy
मनोज तिवारी - फोटो : ट्विटर

तिवारी ने 414 गेंदों में नाबाद 303 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और पांच छक्के शामिल हैं। मनोज ने 10 घंटे 30 मिनट तक क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी की। तिवारी के आखिरी 50 रन सिर्फ 37 गेंदों में बने। उनका तिहरा शतक पूरा होते ही बंगाल ने पहली पारी सात विकेट पर 635 रन पर घोषित की।

Manoj Tiwary hits maiden triple hundred in first class cricket in Ranji Trophy
देवांग गांधी

भारत के लिए आखिरी बार 2015 में खेलने वाले तिवारी बंगाल के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले देवांग गांधी ने गुवाहाटी में असम के खिलाफ 1998-99 में 323 रन बनाए थे। पिछले महीने आईपीएल नीलामी में बिक नहीं सके तिवारी विवाद के घेरे मे आ गए थे, जब उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी को बंगाल टीम के ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने से रोका था। सत्र की शुरुआत में उन्हें कप्तानी से हटाकर अभिमन्यु ईश्वरन को नया कप्तान बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwary hits maiden triple hundred in first class cricket in Ranji Trophy
मनोज तिवारी - फोटो : ट्विटर

मनोज तिवारी की बेहतरीन पारी के बाद तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार ने क्रमश: तीन और दो विकेट लेकर हैदराबाद के पहली पारी के पांच विकेट 83 रन पर निकाल दिए। बंगाल के लिए नौवें नंबर के बल्लेबाज अर्नब नंदी 83 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने तिवारी के साथ 159 रन की अटूट साझेदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed