फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Manish Pandey stunner helps India break Australian opening stand at Rajkot ODI

मनीष पांडे ने एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, छलांग लगाकर खत्म की वार्नर की पारी

Fri, 17 Jan 2020 08:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 17 Jan 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Manish Pandey stunner helps India break Australian opening stand at Rajkot ODI
मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वन-डे में मनीष पांडे ने डेविड वार्नर का बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद पांडे की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। बीसीसीआई ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर लिखा, 'क्या शानदार कैच है।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
 

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत थोड़ी खराब जरूर हुई। क्योंकि 20 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा। 

चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने वार्नर को कवर पाइंट पर खड़े मनीष पांडे के हाथों शानदार कैच आउट कराकर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। पांडे ने छलांग लगाते हुए एक हाथ से वार्नर का कैच लपका। इसके बाद से पांडे की खूब तारीफ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed