{"_id":"5a900ae04f1c1baa1b8b8f93","slug":"manish-pandey-says-it-is-difficult-to-bat-at-no-5","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनीष पांडे ने बयां किया अपना दर्द, कहा- पहले तीन बल्लेबाज खेल जाते हैं ज्यादा ओवर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मनीष पांडे ने बयां किया अपना दर्द, कहा- पहले तीन बल्लेबाज खेल जाते हैं ज्यादा ओवर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
मनीष पांडे
क्रिकेट में कई खिलाड़ियों का कई मैदानों से कुछ खास कनेक्शन जुड़ा होता है। ऐसा ही कनेक्शन जुडा है मनीष पांडे का सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क के साथ। बुधवार को टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर खेले गए मैच में पांडे ने 48 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए।
बता दें कि 9 साल पहले इसी मैदान पर मनीष पांडे ने टी20 में शतक जड़ा था। यह शतक उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए लगाया था और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
28 साल के नैनीताल में जन्मे मनीष पांडे ने बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार पारी खेलकर साबित कर दिया कि यह मैदान उनके लिए लकी है।

Trending Videos
वन-डे में भी मैं यहां खेलना चाहता था
मनीष पांडे
- फोटो : File
मैच के बाद पांडे ने कहा कि मैं वन-डे सीरीज के दौरान भी यहां खेलना चाहता। मैं अपनी टीम में चुने जाने का इंतजार कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सेंचुरियन का यह ग्राउंड मेरे लिए हमेशा अच्छा साबित हुआ है। इस मैदान पर लगाया गया मुझे अपना पहला आईपीएल शतक आज भी याद है।
5 नंबर पर बल्लेबाज करना है कठिन काम
manish pandey
मनीष पांडे का कहना है कि टीम इंडिया में 5 नंबर बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं है और यह तब और मुश्किल हो जाता है जब आपके टॉप ऑर्डर खासकर पहले तीन बल्लेबाज मिलकर 35 ओवर खेल जाते हैं।
मुझसे पहले इस नंबर पर सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन उनकी बराबरी कर पाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण काम है। इस नंबर बैटिंग करने वाले बल्लेबाज के जहन में साफ होना चाहिए कि आपको पहली बॉल से रन बनाने हैं, चाहे वह टी20 हो या फिर वन-डे।