फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Manish Pandey fined for showing dissent after dismissal

मनीष पांडे ने अंपायर को दिखाई अंगुली, हुआ भारी जुर्माना

Wed, 24 Aug 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
Manish Pandey fined for showing dissent after dismissal
मनीष पांडे - फोटो : PTI
भारत-ए के कप्तान मनीष पांडे पर ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रहे 4 टीमों की एकदिवसीय टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान आईसीसी के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को भारत-ए और एनपीएस के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान मनीष पांडे को मिचेल स्वेपशन की गेंद पर अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट  दिया।

लेकिन मनीष ने अंपायर शॉन क्रेग के निर्णय पर आपत्ति जताई और उन्हें अपना सीधा हाथ दिखाया। आउट दिए जाने के बाद भी मनीष 10 सेकेंड से ज्यादा समय तक क्रीज पर बने रहे। उसके बाद वह पवेलियन की ओर चल दिए। 
विज्ञापन


पांडे को आईसीसी के नियम 2.1.5 के तहत दोषी माना गया है जिसमें अंपायर के निर्णय पर असहमति जताना है। मैच रेफरी ने मनीष को लेवल 1 का दोषी मानते हुए उनके ऊपर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बल्लेबाज मनीष ने इस तरह की पहली गलती की थी और अपनी गलती स्वीकार भी ली। इसके बाद रेफरी ने जुर्माने को घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया। 


 

मैदान पर नहीं लगे थे ज्यादा कैमरे, फैसले का रिव्यू नहीं हो सका

Manish Pandey fined for showing dissent after dismissal

यह घटना भारतीय पारी के 28वें ओवर के दौरान हुई जब भारतीय टीम के कप्तान मनीष को एलबीडब्ल्यू करार दे दिया गया। मिचेल स्वेपशन की गेंद पर आउट होने से पहले मनीष 31 रन पर खेल रहे थे और टीम का स्कोर था 2 विकेट पर 152 रन। 

स्वेपशन की गेंद को मनीष अपने बैकफुट में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद स्लिप की दिशा में जाने से पहले उनके पैड पर टकरा गई। अंपायर का फैसला आने से पहले मनीष ने तुरंत इशारा करते हुए यह बताने की कोशिश की कि गेंद उनके बल्ले से टकराने के बाद पैड पर लगी है, लेकिन तब तक अंपायर अपनी अंगुली उठा चुके थे।

फैसले के बाद कंगारू खिलाड़ी विकेट पर जश्न मनाने लगे लेकिन भारतीय कप्तान अपने हाथ में हेलमेट लिए लगभग 10 सेकेंड तक वहीं खड़े रहे। वह अंपायर के फैसले से नाराज दिखे। फैसले का रिव्यू नहीं कराया जा सका।

मैदान के बाहर ज्यादा कैमरा नहीं लगे थे जिस कारण स्निको जैसे तकनीक भी वहां नहीं थी, इसलिए इसकी जानकारी नहीं लग सका कि सही कौन था। हालांकि मनीष ने इशारा कर अंपायर को यह बताने की कोशिश की कि गेंद ने बल्ले को छुआ है। भारत यह मैच 86 रन से जीत गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed