फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Unhappy Sri Lanka may not allow Malinga to play in IPL

मलिंगा की 'मनमर्जी' अब उन्हीं पर पड़ी भारी, आईपीएल खेलने पर संकट

Thu, 14 Apr 2016 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
Unhappy Sri Lanka may not allow Malinga to play in IPL
लसित मलिंगा

श्रीलंका के पूर्व टी-20 कप्तान और आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी लसित मलिंगा का अब यह सीजन खेलना खटाई में पड़ता दिख रहा है। वैसे अभी तक मलिंगा चोट की वजह से इस टूर्नामेंट के शुरुआती पांच मैच के लिए नहीं उपलब्ध थे लेकिन अब आगे का सफर भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मलिंगा से नाराज होने के कारण उन्हें आईपीएल खेलने के लिए नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष तिलांगा सुमाथिपाला ने कहा कि मलिंगा को अनुमति देने से पहले उनका फिटनसे टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही वह आईपीएल में खेल सकेंगे।
विज्ञापन


तिलांगा ने कहा कि अगर वह बिना बोर्ड से एनओसी लिए जाते हैं तो उन्हें टीम से बाहर रहना होगा। बता दें कि मलिंगा ने आईपीएल के 98 मैचों में 143 विकेट लिए हैं। माना जा रहा है कि मलिंगा के एशिया कप का अहम मैच नहीं खेलने के चलते श्रीलंकाई बोर्ड उनसे नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भी उन्होंने अपनी मर्जी से कुछ मैच खेले हैं जो बोर्ड के अधिकारियों को रास नहीं आया। बोर्ड अधिकारियों से अनबन के चलते ही मलिंगा से टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तानी छीन ली गई थी। बाद में वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने नहीं उतरे और टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।


दूसरी ओर, लसित मलिंगा की गैरमौजूदगी को देखते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए उनकी जगह भरने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, "मलिंगा अगले कुछ सप्ताह के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हमें उनकी फिटनेस को देखना होगा। बुमराह ने पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी और उसके बाद एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed