{"_id":"eeed6048-b5fe-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"mahendra-singh-dhoni-sings-songs-to-stay-in-focus-while-batting","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ये है राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ये है राज
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 06 May 2013 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोनी और अन्य कई शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों जैसे राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के बारे में दिलचस्प पहलुओं पर हार्पर कोलिंस द्वारा प्रकाशित ‘थिंक लाइक ए चैंपियन’ में प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के पूर्व टीम मैनेजर रूडी वेबस्टर ने यह किताब लिखी है। वह 2006-07 में बतौर मनोवैज्ञानिक भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा गया है कि उनका दिमाग कई दिशाओं में चलता रहता है लेकिन जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो वह गाने गुनगुनाकर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। ऐसा तब भी होता है जब दूसरे छोर से गेंदबाज दौड़ता हुआ आ रहा हो।
विज्ञापन
वेबस्टर के मुताबिक धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अपने शहर रांची में खेल अकादमी स्थापित करने के साथ भारतीय सेना में भी कुछ योगदान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर राहुल द्रविड़ ध्यान केंद्रित करने के बारे में गंभीरता से कहते हैं। द्रविड़ बताते हैं कि यह उस समय में एक गेंद खेलने की क्षमता होती है, जिसमें आपको खुद से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए और बीते समय की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मुझे लगता है कि मेरे लिए ध्यान केंद्रित करने का यही तरीका है।
लक्ष्मण का इस मुद्दे पर कहना है कि जब मैं बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो कई तरह के विचार मेरे दिमाग में आते हैं लेकिन जैसे ही गेंदबाज अपनी गेंद छोडऩे के करीब होता है तो मेरा ध्यान उस सेकंड पूरी तरह से गेंद पर चला जाता है। मेरा ध्यान लगाने का यही तरीका है।