फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mahela Jayawardene to join england cricket team

वर्ल्ड कप से पहले जयवर्धने इंग्लैंड टीम से जुड़े, श्रीलंका में बवाल

Sun, 28 Feb 2016 10:42 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
Mahela Jayawardene to join england cricket team

पूर्व कप्तान महेला जयवर्द्धने के आगामी वर्ल्ड टी-20 में इंग्लैंड टीम के साथ बतौर सलाहकार जुड़ गए हैं। इससे पहले महेला संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी इंग्लैंड टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर जुड़े थे।

विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप में खास बात यह है कि श्रीलंका और इंग्लैंड एक ही ग्रुप में हैं। इस घटना के बाद से श्रीलंका में बवाल मच गया है। श्रीलंकाई बोर्ड के चेयरमैन थिलंगा सुमाथिपाला ने कहा कि मेरा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले किसी क्रिकेटर को कम से कम दो साल तक किसी अन्य टीम से जुड़ने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

जयवर्धने के संन्यास के बाद टीम की रैंकिंग गिरी

Mahela Jayawardene to join england cricket team

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन थिलंगा सुमाथिपाला ने आगे कहा, चूंकि उस क्रिकेटर को टीम की मजबूती और कमजोरियों के बारे में खास जानकारियां होती हैं जोकि टीम के रणनीतिक राज भी होते हैं। बात महेला के व्यक्तिगत विरोध की नहीं बल्कि नैतिकता है।

उन्होंने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से जयवर्द्धन का काफी सम्मान करता हूं क्योंकि वह खेल के बड़े जानकार हैं। जयवर्द्धने ने 2014 में क्रिकेट से संन्यास लिया था और उसके बाद से श्रीलंका क्रिकेट टीम की रैंकिंग गिरी है हालांकि अन्य महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के संन्यास का भी टीम के प्रदर्शन पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed