फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Maharaja Trophy: Bengaluru Blasters and Hubli Tigers match result came after three super overs know

Maharaja Trophy: इस मैच में रोमांच की सारी हदें हुई पार, एक-दो नहीं बल्कि तीन सुपर ओवर के बाद आया नतीजा, जानें

Sat, 24 Aug 2024 12:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 Aug 2024 12:50 PM IST
सार

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने 164 रन बनाए। इस तरह यह मैच टाई हो गया। इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 10-10 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 8-8 रन बनाए। वहीं, तीसरे सुपर ओवर में इस मैच का नतीजा आया और हुबली टाइगर्स को जीत मिली। 

विज्ञापन
Maharaja Trophy: Bengaluru Blasters and Hubli Tigers match result came after three super overs know
महाराजा ट्रॉफी - फोटो : twitter

विस्तार

कर्नाटक में जारी घरेलू टी20 लीग में वो हुआ जो क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ। महाराजा ट्रॉफी के तहत बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एक-दो नहीं बल्कि तीन सुपर ओवर के बाद नतीजा निकला। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन

पहले सुपर ओवर में 10-10 और दूसरे में 8-8 रन बने
बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने 164 रन बनाए। इस तरह यह मैच टाई हो गया। इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 10-10 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 8-8 रन बनाए। वहीं, तीसरे सुपर ओवर में इस मैच का नतीजा आया और हुबली टाइगर्स को जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सुपर ओवर में निकला फैसला
तीसरे सुपर ओवर में बेंगलुरु ने कुल 12 रन बनाए। मनीष पांडे की अगुवाई वाली हुबली टाइगर्स को जीत के लिए तीसरे सुपर ओवर में 13 रनों की दरकार थी। मनवंत कुमार ने पहली गेंद पर दो रन लिए और दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर एक रन चुराया। इसके बाद एक गेंद डॉट रही जबकि अगली गेंद वाइड चली गई। पांचवीं गेंद पर मनीष ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर हुबली टाइगर्स को जीत के लिए चार रनों की दरकार थी। मनवंत ने लेग साइड में चौके के लिए शानदार शॉट खेला और टीम को जीत दिला दी। इस तरह तीसरे सुपर ओवर में यह नतीजा आया।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
महाराजा ट्रॉफी में लीग स्टेज क 17वें मुकाबले में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हुबली के मोहम्मद ताहा ने 31, मनीष पांडे ने 33, अनीश्वर गौतम ने 30 और मनवंत कुमार ने 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 164 तक पहुंचा दिया। जवाब में बेंगलुर ब्लास्टर्स ने भी 164 रन ही बनाए। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 54 रन बनाए जबकि सूरज ने 26 और नवीन ने 19 रन बनाए। इसी के साथ यह मैच टाई हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed